राष्ट्रीय

West Bengal Weather News Update: बारिश से बेहाल बंगाल, 1 की मौत, घाटल के अस्पताल में घुसा पानी

West Bengal Weather News Update केशियारी में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पूर्व मिदनापुर (East Midnapur) के घाटाल में शिलाबती नदी के पानी का स्तर बढ़ने के बाद अस्पताल में घुसा पानी
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 1:07 PM IST
West Bengal Weather News Update
West Bengal Weather News Update

नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में इन दिनों मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल ( West Bengal Weather News Update ) में जोरदार बारिश से लोग बेहाल हैं। राजधानी कोलकाता समेत कई इलाकों में तेज बारिश ( Heavy Rainfall ) के बाद जलभराव ( Water Logging ) के चलते लोगों की जीना मुहाल हो गया है। आफत की इस बारिश में एक मौत की भी खबर सामने आई है।

कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केशियारी में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पूर्व मिदनापुर ( East Midnapur ) के घाटाल में शिलाबती नदी के पानी का स्तर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी अस्पताल में घुस गया है। इसके चलते मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को भी सुबह से कोलकाता सहित विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को बंगाल से सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बन सकता है। इसके चलते कई इलाकों में जोरदबार बारिश के आसार बने हुए हैं।

वहीं रुक-रुक हो रही बारिश के चलते नदियां भी उफान पर हैं। घाटल में शिलाबती नदी के पानी का स्तर बढ़ गया है। ये जल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में पहुंचने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जलजमाव से मरीज के परिजनों समेत स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने के कारण जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है।

मरीज के परिजन समेत स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी हो रही है। अस्पताल के विभिन्न हिस्सों से आए मरीजों के परिजनों ने शिकायत की कि जर्जर जल निकासी व्यवस्था के कारण जब भी बारिश होती है तो अस्पताल परिसर में पानी जमा हो जाता है।

लगातार बारिश से केशियारी प्रखंड में करीब दो सौ मिट्टी के घर पहले ही ढह चुके हैं। रात में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

रेलवे ट्रैक पर जलभराव
वहीं भारी बारिश के चलते रेल लाइन पर पानी जमा हो गया है। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.दो दिन से लगातार हो रही बारिश से मेदिनीपुर आद्रा रेल मंडल के शालबनी में गोदपियाशाल और गोबरू के बीच रेलवे लाइन धंस गई है। इसके चलते लाइन पर ट्रेन परिचालन बंद कर दिया गया है।

भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने बंगाल के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिम मिदनापुर में 200 मिमी तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, हुगली, हावड़ा और पुरुलिया जिलों में 100 मिमी तक भारी बारिश की संभावना है।

वहीं कोलकाता, हावड़ा और पश्चिमी मिदनापुर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कम दबाव के ओडिशा में प्रवेश करने से बंगाल को आपदा से बड़ी राहत मिली है।

Published on: