राष्ट्रीय

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बोले चिराग और मांझी, कहा- ‘नीतीश न बचाते हैं और न फंसाते हैं’

Bihar Elections: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या....
2 min read
Nov 02, 2025
Jitan Ram Manjhi and Chirag Paswan
जीतन राम मांझी और चिराग पासवान (फोटो-IANS)

Bihar Elections: मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद तेजस्वी यादव और विपक्षी नेता लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, सत्ता पक्ष के नेता भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश के सुशासन में न फंसाया जाता है, न छोड़ा जाता है, कानून अपना काम करेगा और कर भी रहा है।

उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि यही नीतीश कुमार के बिहार का सुशासन है। न किसी को गलत तरीके से फंसाया जाता है और न ही किसी को बख्शा जाता है। कानून अपना काम करता है और कानून अपना काम कर रहा है।

बिहार में कानून का राज कायम है: केसी त्यागी

अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि इससे साबित होता है कि बिहार में कानून का राज कायम है। चाहे कोई भी जाति या राजनीतिक दल हो, अगर कोई अपराध में शामिल पाया जाता है तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करता है, जबकि राजद के शासनकाल में ऐसा नहीं होता था।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: चिराग

जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष इस मामले को बेवजह मुद्दा बना रहा है। अगर हमारी सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही होती, तो कल रात हुई कार्रवाई नहीं होती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहते हैं, हम न किसी को बचाते हैं और न ही किसी को फंसाते हैं। ऐसे में न्याय प्रक्रिया का हिस्सा है। जो घटना घटी, वह दुखद है। अगर एक भी घटना घटती है, तो यह चिंता का विषय हमारे और हमारी सरकार के लिए है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच चल रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विवादों से रहा है अनंत सिंह का नाता

अनंत सिंह का विवादों से लंबा नाता रहा है। उन पर पिछले कई वर्षों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मतदान से ठीक पहले उनकी गिरफ्तारी ने मोकामा में पहले से ही चल रहे राजनीतिक मुकाबले में एक नया मोड़ ला दिया है। यह निर्वाचन क्षेत्र लंबे समय से राजनीतिक बाहुबल और गुटीय प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा रहा है।

Updated on:
02 Nov 2025 02:32 pm
Published on:
02 Nov 2025 02:09 pm
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ