Oreshnik Missile: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस बार रूस ने सूर्य जैसी गर्मी वाली ओरेश्निक मिसाइल से कीव पर हमला किया। जानिए क्या है इसकी खासियत...
Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। मॉस्को ने इस बार कीव पर हमले के लिए एक दुर्लभ परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ओरेश्निक (Oreshnik Missile) से हमला किया। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। रूस ने कहा कि एक बार टारगेट लॉक करके फायर करने पर इसे रोका नहीं जा सकता है।
AFP ने कहा कि रविवार को रूस ने यूक्रेन पर इस मिसाइल से हमला किया। ओरेश्निक एक एक मिडिल रेंज मिसाइल है। रूस ने इसे बीते रविवार को कीव के एक अज्ञात स्थान पर दागा था। रूस के इस हमले को लेकर वाशिंगटन और कीव में पहले ही आशंका जताई जा रही थी। यह आशंका तब से जताई जा रही थी, जब यूक्रेन ने रूसी कब्जे वाले लुगांस्क क्षेत्र के स्टारोबिल्स्क पर रूसी सैनिकों पर भीषण ड्रोन अटैक किए थे।
ओरेश्निक एक मध्यम दूरी की मिसाइल है। यह 3,000 से 5,500 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को भेद सकती है। रूस की सामरिक रॉकेट फोर्स के कमांडर सर्गेई काराकायेव ने कहा कि इसकी जद में पूरा यूरोप है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम भी इस मिसाइल को रोक नहीं सकते, क्योंकि इसकी गति माख 10 (2.5-3 किलोमीटर प्रति सेकंड) है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि यह हाइपरसोनिक गति से यात्रा कर सकती है, लेकिन सामान्य हाइपरसोनिक मिसाइलों की तरह इसे बीच में मोड़ना आसान नहीं है। पुतिन ने पहले कहा था कि इस मिसाइल के इस्तेमाल से सतह का तापमान सूर्य की सतह जितना अधिक हो जाता है।
2024 में पुतिन ने दावा किया था कि इसमें "दर्जनों वॉरहेड, होमिंग वॉरहेड" लगे होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मिसाइल में न्यूक्लियर वॉरहेड नहीं होने से सामूहिक विनाश या न्यूक्लियर प्रदूषण नहीं होता। लेकिन सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि ओरेश्निक न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। रविवार को इसे बिना न्यूक्लियर वॉरहेड के इस्तेमाल किया गया।
कीव में रहने वाली एक 21 वर्षीय निवासी सोफिया मेलनिचेंको ने बताया कि वह मेट्रो में थी, जब तीन तेज विस्फोट हुए और चौथे विस्फोट के बाद मेट्रो की छत टूटने लगी। उन्होंने कहा कि बच्चे चीखने लगे, लोग घबरा गए। बहुत डरावनी रात थी। सुबह होते ही भारी क्षति वाले मकान, शॉपिंग सेंटर, संग्रहालय, थिएटर, स्कूल और विश्वविद्यालयों के मलबे दिखाई दिए। यूक्रेनी सेना के अनुसार, इस हमले में रूस ने 600 ड्रोन और 90 मिसाइलें दागीं, जिनमें से 549 ड्रोन और 55 मिसाइलों को रोक लिया गया।