24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस का कीव पर बड़ा हमला, हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ मिसाइल के इस्तेमाल की आशंका

Russia attack in Kyiv: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया। हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ मिसाइल के इस्तेमाल की आशंका के बीच कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और लोग घायल हुए।

2 min read
Google source verification
Russian missile and drone strike on Kyiv.

Kyiv’s Lukianivska metro station, which civilians have been using as a bomb shelter, after a blast wave from the ongoing Russian attack. (Photo @X/@KyivPost)

Russia Ukraine war: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइलों और ड्रोन हमलों से दहला दिया। स्थानीय समयानुसार देर रात हुए इस बड़े हमले से पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की आवाजें कई इलाकों में सुनाई दीं और कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा। यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब यूक्रेन की वायुसेना ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि रूस हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल कर सकता है।

स्थानीय समयानुसार रात करीब एक बजे यूक्रेनी वायुसेना ने अपने टेलीग्राम चैनल पर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि रूस की ओर से ‘ओरेश्निक’ मिसाइल दागे जाने की आशंका है। चेतावनी के कुछ ही मिनटों बाद कीव में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की सूचना मिली।

हमले में तीन घायल, कई भवन क्षतिग्रस्त

कीव के मेयर मेयर विटाली क्लित्स्को ने बताया कि हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। कई आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि शहर के मध्य इलाके में स्थित एक स्कूल परिसर में मलबा गिरने से आग लग गई। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।

ओरेश्निक’ मिसाइल पर नहीं आया कोई बयान

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया था कि यूक्रेन, अमेरिका और यूरोपीय देशों से मिली खुफिया जानकारी के अनुसार रूस ‘ओरेश्निक’ मिसाइल के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यूक्रेन की वायुसेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस ताजा हमले में वास्तव में ‘ओरेश्निक’ मिसाइल का इस्तेमाल हुआ या नहीं।

रूस इससे पहले भी दो बार इस मिसाइल का इस्तेमाल कर चुका है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि ‘ओरेश्निक’ हाइपरसोनिक मिसाइल को रोकना लगभग असंभव है, क्योंकि इसकी रफ्तार ध्वनि की गति से दस गुना अधिक बताई जाती है।

ज़ेलेंस्की की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के विकल्प तैयार करने का आदेश दिया था। यह कदम पूर्वी यूक्रेन के रूस-नियंत्रित लुहांस्क क्षेत्र में स्थित एक छात्रावास पर हुए ड्रोन हमले के बाद उठाया गया। यूक्रेन की सेना का कहना है कि उसने रूस की एक ड्रोन कमांड यूनिट को निशाना बनाया था।