राष्ट्रीय

‘TMC से बीजेपी तक’ आखिर कैसे बने सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद, जानें पूरी कहानी

Suvendu Adhikari PA Shoot Dead: भारतीय वायुसेना से राजनीति तक का सफर तय करने वाले सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकार गठन से पहले चंद्रनाथ रथ की मौत के बाद बवाल खड़ा हो गया है।
2 min read
May 07, 2026
Suvendu Adhikari's PA murdered
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या की हत्या के मामले में हुआ खुलासा (Photo-IANS)

Who is Chandranath Rath: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बंगाल में नई सरकार से गठन से पहले चंद्रनाथ की हत्या के बाद बवाल खड़ा हो गया है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर टीएमसी ने सीबीआई जांच की मांग की है।

कौन थे चंद्रनाथ रथ

बता दें कि चंद्रनाथ रथ का जीवन बेहद अलग और प्रेरणादायक रहा था। भारतीय वायुसेना में करीब दो दशक तक सेवा देने के बाद वह राजनीति में आए और धीरे-धीरे सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल हो गए।

चंद्रनाथ रथ मूल रूप से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर के रहने वाले थे। यही इलाका सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक पहचान का गढ़ माना जाता है। शांत स्वभाव और लो-प्रोफाइल रहने वाले रथ लंबे समय तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रहे, लेकिन अधिकारी की कोर टीम का अहम हिस्सा थे। 

माना जाता है कि भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराने की पटकथा लिखने वालों में चंद्रनाथ रथ का नाम सबसे ऊपर आता है। 

वायुसेना की जॉइन

चंद्रनाथ रथ ने रहड़ा रामकृष्ण मिशन से पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय वायुसेना जॉइन की थी। परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक छात्र जीवन में वह रामकृष्ण मिशन की विचारधारा से काफी प्रभावित थे और एक समय आध्यात्मिक जीवन अपनाने पर भी विचार कर चुके थे।

वायुसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने कुछ समय कॉरपोरेट सेक्टर में काम किया, लेकिन बाद में राजनीति से जुड़ गए। उनका परिवार भी कभी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। उनकी मां हासी रथ पूर्वी मेदिनीपुर में पंचायत स्तर पर पद संभाल चुकी थीं। 

BJP में हुए शामिल

सुवेंदु अधिकारी के बीजेपी में जाने के बाद चंद्रनाथ रथ के परिवार ने भी TMC छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। 

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ के परिवार और सुवेंदु अधिकारी के संबंध दो दशक पुराने थे। साल 2019 में जब सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे, तब चंद्रनाथ रथ उनकी टीम का आधिकारिक हिस्सा बने। शुरुआत में उन्होंने मंत्री कार्यालय से जुड़े काम संभाले और बाद में बीजेपी में आने के बाद भी अधिकारी के राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी निभाते रहे।

सुवेंदु अधिकारी के थे सबसे भरोसेमंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रनाथ रथ संगठन, लॉजिस्टिक्स और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालते थे। उन्हें सुवेंदु अधिकारी का बेहद करीबी और भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था। वह भवानीपुर समेत कई बड़े चुनावी अभियानों की कोर टीम का हिस्सा भी रहे थे।

Updated on:
07 May 2026 07:58 am
Published on:
07 May 2026 07:58 am
Also Read
View All
विदेशी पर्यटकों के लिए भारत आना हुआ और आसान, मोदी सरकार ने 11 नए पोर्ट्स पर दी e-Visa एंट्री की मंजूरी

Video: ‘गर्लफ्रेंड के पापा नहीं मान रहे हैं नौकरी दे दो…’, झारखंड प्रोटेस्ट के दौरान दिखा अजीबोगरीब पोस्टर

15 अगस्त पर लाल किले से पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, वायुसेना का हेलीकॉप्टर लेकर उड़ेगा विशेष ध्वज

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी, भाजपा बोली- कोटा से प्रयागराज तक गरजने वाले रांची में चुप क्यों?

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए