राष्ट्रीय

वाशिंगटन डीसी में मेयर पद के लिए भारतवंशी उम्मीदवार की चर्चा, कौन हैं रिनी संपत?

वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव की दौड़ में भारतवंशी उम्मीदवार रिनी संपत की चर्चा हो रही है। कौन हैं रिनी संपत, आइए जानते हैं…
2 min read
Apr 05, 2026
Rini-Sampath
रिनी संपत (Photo- CSR Journal)

तमिलनाडु में जन्मीं रिनी संपत वाशिंगटन डीसी के मेयर चुनाव में बैलेट पर जगह बनाने वाली पहली साउथ एशियन महिला बन गई हैं। बैलेट में शामिल होने के लिए 4,500 से ज्यादा लोगों ने उनके समर्थन में हस्ताक्षर किए। रिनी संपत का जन्म तमिलनाडु के थेनी में हुआ था। वे 7 साल की उम्र में अमेरिका चली गई थीं।

भारवंशी रिनी संपत 31 साल की उभरती हुई राजनीतिक हस्ती हैं। वह पिछले 10 साल से ज्यादा समय से वाशिंगटन डीसी में रह रही हैं। रिनी संपत 2026 में वाशिंगटन डीसी के मेयर चुनाव में उम्मीदवार हैं। रिनी संपत पेशे से 'रिनी गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर' और 'साइबर सिक्योरिटी' प्रोफेशनल हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से इंटरनेशनल रिलेशंस और सिक्योरिटी स्टडीज की पढ़ाई की है। अभी वह थेरॉस नाम की संस्था में डायरेक्टर हैं।

रिनी को भारतीय होने पर गर्व

उभरती हुई राजनीतिक हस्ती रिनी संपत को भारतीयत होने पर गर्व है। रिनी अपने दादा को प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने अपने पिता के अमरीका आने के फैसले को जीवन में अहम बताया, जिसने उनके सोचने का नजरिया बदला। रिनी कहती हैं कि मैं 7 साल की उम्र में अमरीकन ड्रीम के लिए आई थी।
रिनी ने कहा कि अब मैं इस चुनाव में इसलिए हूं, ताकि यह सपना यहां के लोगों के लिए काम करे। रिनी के अभियान का मुख्य नारा फिक्स द बेसिक्स है, जो एक नए डीसी का वादा करता है। रिनी ने कहा कि अगर मैं मेयर बनीं तो मेरी प्राथमिकता होगी सड़कों के गड्ढे भरना, नदी में गंदे पानी के रिसाव को रोकना और महंगाई कम करना।

वाशिंगटन पर डेमोक्रेट्स का दबदबा

मेयर चुनाव में रिनी का मुकाबला जेनीस लुईस जॉर्ज, केन्यन मैकडफी, ग्रे गुडवेदर, रॉबर्ड एल ग्रॉस और रॉन्डा हैमिल्टन जैसे उम्मीदवारों से है। डीसी पर डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा रहा है। 1975 से अब तक यहां कोई रिपब्लिकन मेयर नहीं बना है। इस चुनाव की प्राइमरी 16 जून को होगी, जबकि आम चुनाव 3 नवंबर को होंगे।

जीत के प्रति आश्वस्त रिनी संपत

रिनी संपत अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत कम समय में खुद को वाशिंगटन डीसी के मेयर चुनाव में एक मजबूत दक्षिण एशियाई उम्मीदवार के रूप में स्थापित कर लिया है, जिसे वह अपनी बड़ी उपलब्धि मानती हैं। वाशिंगटन डीसी में पिछले कई दशकों से डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा रहा है।
साल 1975 से अब तक यहां कोई भी रिपब्लिकन उम्मीदवार मेयर नहीं बन सका है। रिनी संपत का कहना है कि अगर वह मेयर चुनी गईं तो उनकी पहली प्राथमिकता शहर के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा। इसमें सड़कों के गड्ढे भरना, नालियों की समस्या का समाधान और शहर की मूल सुविधाओं में सुधार शामिल होगा।

Updated on:
05 Apr 2026 01:41 am
Published on:
05 Apr 2026 01:41 am