राष्ट्रीय

मोदी सरकार लोकसभा में वंदे मातरम पर क्यों करवा रही है बहस? कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बताई इसकी वजह

Parliament debate on Vande Mataram : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- पीएम मोदी सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। इसलिए आज हम वंदे मातरम पर चर्चा कर रहे हैं।

2 min read
Dec 08, 2025
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Vande Mataram Debate: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संसद के शीतकालीन सत्र में विशेष चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी पर हमला बोला। बहस में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें

बंकिम चंद्र को लेकर पीएम मोदी ने ऐसा क्या कह दिया कि संसद में हो गया विरोध, फिर मानी अपनी गलती

प्रियंका ने बहस की बताई वजह

सदन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बताया कि आज सदन में वंदे मातरम पर क्यों बहस हो रही है। कांग्रेस सांसद ने पहली वजह बताई कि बंगाल में चुनाव आने वाला है। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका बनाना चाहते हैं। वहीं दूसरी वजह बताई कि जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानियां दीं, ये सरकार उन पर नए आरोप लादने का मौका चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कर मोदी सरकार देश के लोगों का ध्यान मुद्दों से हटाना चाहती है।

‘मोदी पहल जैसे पीएम नहीं रहे’

कांग्रेस सांसद गांधी ने आगे कहा कि सच तो यह है कि मोदी अब पहले जैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे। यह दिखने लगा है। उनका आत्मविश्वास कम हो रहा है। उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं, और सत्ता में मेरे साथी चुप हैं क्योंकि, अंदर ही अंदर, उन्हें भी इस बात पर शर्म आ रही है। आज देश के लोग दुखी, परेशान और समस्याओं से घिरे हुए हैं, और आप उन्हें हल नहीं कर रहे हैं।

जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं मोदी

इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनता का मुद्दों से ध्यान भटकाने का पीएम मोदी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। इसलिए आज हम वंदे मातरम पर चर्चा कर रहे हैं। वंदे मातरम देश के कण-कण में जिंदा है। इस पर कोई बहस नहीं हो सकती। आज प्रधानमंत्री ने यह चर्चा शुरू की।

गांधी ने कहा कि पीएम ने भाषण दिया और यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि वे भाषण तो अच्छे देते हैं, लेकिन जब बात तथ्यों की आती है तो वे कमज़ोर पड़ जाते हैं। इसमें भी एक कला है कि तथ्यों को जनता के सामने कैसे पेश किया जाए।

‘आप हमें नहीं रोक सकते’

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी चुनाव के लिए है, हम देश के लिए हैं। हम चाहे कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहीं बैठकर आपसे और आपकी सोच से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते।

ये भी पढ़ें

इससे मुसलमान चिढ़ जाएंगे…वंदे मातरम बहस पर संसद में PM Modi ने ऐसा क्यों कहा

Also Read
View All

अगली खबर