राष्ट्रीय

महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाई, अब ग्रोक AI पर कसा शिकंजा, सरकार बोली- तुरंत हटाओ…

AI-Generated Women Obscene Content: AI का उपयोग अश्लील सामग्री बनाने में बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाने का फैसला लिया है। हाल ही में सरकार ने एक्स को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि...
2 min read
Jan 02, 2026
musk
एक्स को दी चेतावनी जल्द रोक लगाए Grok AI जनरेटेड अश्लील कंटेंट पर। (Photo-IANS)

Government Take Action on Grok AI: AI अब निजता का हनन करने लगा है। इसका इस्तेमाल कठिन कामों को आसानी से करने के लिए होना चाहिए, लेकिन AI से बने अश्लील कंटेंट की शिकायतें बढ़ती ही जा रही है। सरकार अब इस पर एक्शन लेती दिख रही है। हाल ही में भारत सरकार ने एक्स को एक नोटिस भेजा है। इसमें AI जनरेटेड अश्लील कंटेंट के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है।

साथ ही कहा गया है कि Grok AI के उपयोग से महिलाओं की अश्लील तस्वीरे बनाई जा रही है। इससे महिलाओं के सम्मान और उनकी निजता का हनन हुआ है। साथ ही सरकार ने ऐसे अश्लील कंटेंट को तुरंत हटाने का आदेश दिया है।

मंत्रालय ने भेजा नोटिस

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस में मंत्रालय ने AI-जनरेटेड अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने के सख्त आदेश दिए हैं। साथ ही पहले से मौजूद अश्लील सामग्री को जल्द-से-जल्द हटाने का आदेश दिया है।

मंत्रालय ने नोटिस में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उपलब्ध Grok AI का उपयोग महिलाओं की अश्लील या अपमानजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने में हो रहा है। साथ ही इसका इस्तेमाल गलत चीजों को प्रकाशित करने या साझा करने के लिए किया जा रहा है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मंत्रालय ने अश्लील कंटेंट बनाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक्स को चेतावनी दी है कि अगर कानून का पालन नहीं किया गया, तो इसको गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही कहा गया कि कानून का पालन नहीं करने पर जिम्मेदार अधिकारियों तथा कानून का उल्लंघन करने वाले उपयोगकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसके लिए कोई अतिरिक्त नोटिस नहीं दिया जाएगा।

अश्लील सामग्री हटाने की मांगी रिपोर्ट

सूचना मंत्रालय ने Grok AI के द्वारा बने महिलाओं के अश्लील कंटेंट को तुरंत हटाने के लिए एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स को नोटिस भेजा। यह नोटिस एक्स कंपनी के उच्च अधिकारी को भेजा गया। इस नोटिस में Grok AI की तत्काल व्यापक समीक्षा करने और अवैध सामग्री को हटाने के सख्त आदेश दिए गए।

साथ ही मंत्रालय ने एक्स से रिपोर्ट भी मांगी जिससे यह पता लगाया जा सके कि कंपनी ने नोटिस के बाद क्या-क्या कार्रवाई की। साथ ही अश्लील कंटेंट को कितनी मात्रा में हटाया गया।

Updated on:
02 Jan 2026 09:45 pm
Published on:
02 Jan 2026 09:45 pm
Also Read
View All
TMC: ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चल रही पार्टी’, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे और ममता के टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ऋतब्रत बनर्जी ने की टिप्पणी

अमरनाथ यात्रा 2026: वैध पंजीकरण वालों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति, LG मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला

इस्तीफे के बाद भी नहीं टली पूर्व जज यशवंत वर्मा की मुसीबत, मानसून सत्र में संसद में पेश हो सकती है जांच रिपोर्ट

रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना को अब सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 4 दिन की कस्टडी में भेजे गए

मेलबर्न दौरे से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच