राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: ये हैं वो चर्चित महिला उम्मीदवार, जिन पर टिकी सबकी नजरें

प्रदेश में इस बार 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 14 नवंबर को मतगणना होगी।

2 min read
Oct 23, 2025
BJP ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर से प्रत्याशी बनाया है (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रदेश में इस बार 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 14 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ध्यान देने योग्य है। इस बार राजद ने सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। आरजेडी ने 24, बीजेपी-जेडीयू ने 13-13 महिलाओं को टिकट दिया है।

बता दें कि इस बार बहुत सी महिलाओं के नाम चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं कौन हैं ये चर्चित महिला उम्मीदवार, जिन पर सबकी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Election 2025: क्या है डबल ‘M’ फैक्टर, जो इस बार चुनाव में डालेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

1. रेणु देवी 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बेतिया सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को उम्मीदवार बनाया है। वह बेतिया से छठी बार चुनाव लड़ेंगी और चार बार इसी क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। 2014 और 2020 में वह भाजपा की जिला अध्यक्ष भी रही हैं। अभी वह पशु और मछली संसाधन विभाग की मंत्री हैं।

2. मैथिली ठाकुर

लोक गीतों के लिए प्रसिद्ध मैथिली ठाकुर बीजेपी से दरभंगा जिले के अलीनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। यह बिहार के मिथिला क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनका कोई राजनीतिक अनुभव नहीं रहा है। उनकी उम्र सिर्फ 25 साल है।

3. अमिता भूषण

अमिता भूषण बेगूसराय से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। उन्होंने 2015 में कांग्रेस के टिकट पर बेगूसराय से विधानसभा चुनाव जीता और विधायक बनीं, लेकिन 2020 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ- साथ फैशन डिजाइनर भी रही हैं। उनकी मां भी सांसद रही हैं।

4. स्नेहलता

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी को टिकट दिया। वह सासाराम सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। वह अब तक एक हाउसवाइफ रही हैं, लेकिन राजनीतिक परिवार से होने की वजह से उन्हें राजनीति की गहरी समझ हैं।

5. दिव्या गौतम

दिव्या गौतम बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कजिन हैं। दिव्या को CPI(ML) ने पटना की दिघा सीट से टिकट दिया है। वह पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेता थीं। उन्होंने  2012 में AISA के उम्मीदवार के रूप में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लड़ा था।

6. वीणा देवी  

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने वीणा देवी को  बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। वीणा सूरजभान सिंह की पत्नी हैं, जो बिहार के एक सांसद हैं। वह इससे पहले मुंगेर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद रह चुकी हैं। हाल ही में वह लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) से इस्तीफा देकर आरजेडी में शामिल हुई हैं।

ये भी पढ़ें

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र चुनाव का किया जिक्र, जानें इसकी वजह

Also Read
View All

अगली खबर