25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi News: दिल्ली के होटल में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 37 वर्षीय दिविज मारिया की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह चौथी मंजिल से पूल साइड की ओर गिरे थे। मामले की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 25, 2026

Delhi le meridian News

AI Image-(ChatGpt)

Delhi Hotel Death: दिल्ली के ले मेरिडियन होटल में मंगलवार को 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिविज मारिया के रूप में हुई है, जिन्होंने खुद अपनी जान ले ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस के मुताबिक, दिविज होटल की चौथी मंजिल से पूल साइड की ओर गिर गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे के बाद होटल से घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद संसद मार्ग थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

RML अस्पताल ले जाया गया

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद टीम होटल पहुंची। घायल अवस्था में मिले दिविज मारिया को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्राइम टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

छह महीने पहले छोड़ी थी नौकरी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिविज मारिया ने करीब छह महीने पहले गुरुग्राम की एक कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। वह शादीशुदा थे। हालांकि, घटना के पीछे तत्काल क्या वजह रही, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

BNSS की धारा 194 के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत इनक्वेस्ट की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर आगे की जांच जारी है। पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और मौत की वजह से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले होटल में मिला था सेना के जवान का शव

इससे पहले 22 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके के एक होटल में 26 वर्षीय सेना के जवान अनिल साई तेजा वल्लेपु का शव मिला था। वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले थे और हरियाणा के हिसार में तैनात थे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग