राष्ट्रीय

‘लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा, अंजाम भुगतना होगा’, अमित शाह ने किसे दी चेतावनी?

संसद में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पास नहीं होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके विपक्ष को चेतावनी भी दी है।

2 min read
Apr 18, 2026
Union Home Minister Amit Shah (1)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Photo- IANS)

Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। संसद में वोटिंग के दौरान पहले राउंड में 528 सांसदों ने वोट डाले, जिनमें 298 ने बिल के पक्ष में मतदान किया और 230 ने बिल के विरोध में मतदान किया। संसद में बिल पास नहीं होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों को चेतावनी देते हुए प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि विपक्षी दलों को अंजाम भुगतना होगा।

अमित शाह ने क्या कहा?

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है।

अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण, जो उनका अधिकार था। वह नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है। उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के हित में है। अमित शाह ने आगे लिखा- मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहां नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी। विपक्ष को महिलाओं का आक्रोश न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में, बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा।

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर DMK ने मनाया जश्न

संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर DMK ने जश्न मनाया। तमिलनाडु के ऊटी में DMK नेताओं ने जमकर पटाखे फोड़े।

बिल पास नहीं होने पर क्या बोले PM मोदी

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर PM मोदी ने X पर लिखा- संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी 1 बजे तक चर्चा चली है। जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है।
महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है। अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें। आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं। अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं।

AAP सांसद बोले- विपक्ष ने उत्तर-दक्षिण में फूट डालने की कोशिश नाकाम की

AAP सांसद संजय सिंह ने संविधान संशोधन (131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित नहीं होने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष ने इस बिल को नकार कर प्रधानमंत्री मोदी की उत्तर-दक्षिण में फूट डालने की कोशिश को नाकाम कर दिया।

साल 2023 के बिल में साफ-साफ कहा गया था कि पहले जनगणना होगी, फिर परिसीमन होगा और 2029 के बाद ही आरक्षण लागू होगा। हमने 543 सीटों पर तुरंत 33% आरक्षण की मांग की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आज एक बार फिर वही मांग दोहराई जा रही है।

Updated on:
18 Apr 2026 12:18 am
Published on:
18 Apr 2026 12:12 am
Also Read
View All