राष्ट्रीय

इतिहास गवाह है ‘नेहरू से लेकर अब तक’ कांग्रेस महिला विरोधी है: BJP नेता तेजस्वी सूर्या

महिला आरक्षण (Women Reservation) से जुड़े 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' विधेयक पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) मामले पर बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या (BJP leader Tejasvi Surya) ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए बीजेपी की कोशिशें जारी रहेंगी।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2026, 2:31 AM IST
BJP Leader Tejasvi Surya
BJP नेता तेजस्वी सूर्या (Photo- IANS)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद एवं BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Women Empowerment and Adoration Act) खारिज होने पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी सूर्या ने पुणे (महाराष्ट्र) में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने संसद में महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक को रोक दिया। कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है।

कांग्रेस ने अपने पूरे इतिहास में महिलाओं का विरोध किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की कोशिशों के बावजूद पिछले हफ्ते संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन को खारिज कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने लगातार महिला आरक्षण का विरोध किया है। तेजस्वी सूर्या ने कहा- अपने पूरे इतिहास में, कांग्रेस ने लगातार महिलाओं का विरोध किया है। कांग्रेस का रुख हमेशा महिला विरोधी रहा है।

महिला आरक्षण के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाएगी बीजेपी

तेजस्वी सूर्या ने आगे कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को हर घर तक ले जाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि देश भर की महिलाओं को विपक्ष के रुख के बारे में पता चले। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए बीजेपी की कोशिशें जारी रहेंगी। जब बिल दोबारा पेश किया जाएगा तो इसका विरोध नहीं होगा। तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, NCP (SP) और शिवसेना (UBT) ने महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के उद्देश्य से उठाए गए कदमों का विरोध किया है। संसद में संशोधन के लिए लाए गए बिल में हर राज्य में लोकसभा और विधानसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल था।

पंडित नेहरू ने महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया

बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कांग्रेस, हमेशा से महिलाओं के समान अधिकारों के विचार का विरोध करती रही है। पंडित नेहरू द्वारा हिंदू संहिता विधेयक में सुधारों के विरोध से लेकर 3 तलाक और अब 2026 में आरक्षण के विरोध तक…कांग्रेस ने लगातार प्रगतिशील सुधारों का विरोध किया है।

महिला-विरोधी रुख के कारण अंबेडकर ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा- महिला-विरोधी रुख के कारण ही बाबा साहेब अंबेडकर ने 1951 में पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि एक स्पष्ट साजिश है। 1996 में जब पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने पहली बार यह विधेयक पेश किया था, तब से भाजपा ने स्पष्ट और सुसंगत रुख बनाए रखा है। बीजेपी महिला आरक्षण के पक्ष में दृढ़ रही है।

Updated on:
23 Apr 2026, 2:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे