राष्ट्रीय

Yamuna River Pollution: दिल्ली सीएम ने कहा- 2025 तक होगी यमुना की सफाई, तैयार किया 6 पॉइंट का एक्शन प्लान

Yamuna River Pollution दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने यमुना की गंदगी पर चिंता जाहिर की। साथ ही छह एक्शन प्वाइंट्स भी बताए। उन्होंने कहा कि 2025 तक यमुना की सफाई पूरी कर ली जाएगी। वहीं केजरीवाल के इस दावे को लेकर दिल्ली बीजेपी ने ट्वीट के जरिए तंज कसा है।

2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने यमुना की सफाई को लेकर डेडलाइन तैयार कर ली है। यही नहीं इस डेडलाइन को पूरा करने के लिए एक्शन प्लान भी तैयार है। खुद मुख्यमंत्री ने इस एक्शन प्लान को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा किया।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार जगह-जगह सीवर कनेक्शन करेगी और उम्मीद है कि फरवरी 2025 तक यमुना साफ हो जाएगी। केजरीवाल की इस नई डेडलाइन पर बीजेपी ने तंज कसा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने यमुना की गंदगी पर चिंता जाहिर की। साथ ही छह एक्शन प्वाइंट्स भी बताए। उन्होंने कहा कि 2025 तक यमुना की सफाई पूरी कर ली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना नदी को इतना गंदा होने में 70 वर्ष लगे। दो दिन में इसकी सफाई नहीं हो सकती। 'मैंने दिल्ली के चुनावों में लोगों से वादा किया था कि अगले चुनावों तक इसे साफ कर दिया जाएगा।'

इसको लेकर युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। हमारे पास इस पर छह एक्शन प्वाइंट हैं, 'मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं।'

ये है छह एक्शन प्वाइंट्स
1. बेहद कम कीमत पर नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने पर करेंगे काम।
2. तकनीक की मदद से होगी नालों की सफाई।
3. सीवर ट्रीटमेंट प्लान की क्षमता बढ़ा रहे हैं।
4. इंडस्ट्रियल वेस्ट पर लगाएंगे लगाम।
5. इंडस्ट्रीज को ट्रीटमेंट प्लांट को भेजना होगा वेस्ट।
6. झुग्गियों की गंदगी को सीवर में मिलाने का काम।

BJP ने वीडियो के साथ कसा तंज

वहीं दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल के अलग-अलग समय पर यमुना की सफाई को लेकर किए गए वादों का वीडियो जारी कर लिखा- 'स्क्रिप्ट वही, तारीख नई। यमुना जी की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल का हर साल वही झूठ।'

बता दें कि हाल में छठ पूजा के दौरान कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें श्रद्धालु यमुना में जमे झाग के बीच पूजा कर रहे थे। इसके बाद केजरीवाल सरकार लगातार घिरी हुई थी। राजनीतिक दलों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह सरकार के काम और वादों पर सवाल उठे थे।

Published on:
18 Nov 2021 04:30 pm
Also Read
View All