राष्ट्रीय

‘दंगाइयों का इलाज है डबल इंजन सरकार…’ योगी ने बंगाल को दिखाया यूपी मॉडल, बोले- ‘वहां न दंगे होते हैं, न कर्फ्यू लगता है’

Yogi Adityanath, West Bengal Election 2026: मेदिनीपुर रैली में योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- डबल इंजन सरकार ही दंगाइयों का इलाज है, यूपी मॉडल का दिया उदाहरण और कई बड़े मुद्दों पर साधा निशाना।

2 min read
Apr 12, 2026
Yogi Adityanath, West Bengal Election 2026 (Photo: IANS)

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव2026 से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी मेदिनीपुर के नंदकुमार क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल को 'डबल इंजन सरकार' की जरूरत है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास दोनों को मजबूती दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसे में कपल की मौत, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा 4 साल का मासूम

डबल इंजन ही दंगाइयों का इलाज है…

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है, वहां दंगों और अराजकता पर सख्ती से नियंत्रण किया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा, ''यूपी में अब न दंगे होते हैं और न ही कर्फ्यू लगता है। वहां कानून का राज है और हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है।''

उन्होंने दावा किया कि बंगाल में दंगाइयों और असामाजिक तत्वों को संरक्षण मिलता है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित होती है।

टीएमसी पर बोला तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को कमजोर किया है और राज्य में गुंडाराज का माहौल बना दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार इन मोर्चों पर विफल रही है।

यूपी मॉडल और कानून-व्यवस्था

योगी ने अपने भाषण में कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अक्सर दंगे होते थे और त्योहारों के दौरान तनाव का माहौल रहता था। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सरकार आने के बाद कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है और अब राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल है। उन्होंने इसी यूपी मॉडल को बंगाल में लागू करने की जरूरत बताई है।

अनुच्छेद 370 का जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कहा, ''मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को पूरी तरह लागू किया गया। यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत की दिशा में बड़ा कदम है।''

घुसपैठ के मुद्दे पर भी ममता को घेरा

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर चुप रहती है, क्योंकि उसे वोट बैंक की चिंता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या संतुलन बदलने की साजिश चल रही है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा बन सकती है।

धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर सवाल

योगी ने कहा कि बंगाल में रामनवमी और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों में बाधाएं डाली जाती हैं, जो राज्य की परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बंगाल की पहचान उसकी संस्कृति, आध्यात्म, कला और शिक्षा से रही है, लेकिन मौजूदा हालात चिंता पैदा करते हैं।

बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जहां एक ओर ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC सरकार अपने कामकाज का बचाव कर रही है, वहीं बीजेपी राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।

ये भी पढ़ें

Bengal Elections: ‘दीदी को हिसाब देना होगा’, PM नरेंद्र मोदी बोले- TMC ने 15 साल में पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया
Also Read
View All