नीमच

जावद की ज्वेलरी शॉप पर महिला ने दिखाई हाथ की सफाई, फिर भी पकड़ी गई, वारदात CCTV में कैद

Jewellery Shop Theft : जावद में ग्राहक बनकर आई महिला ने ज्वेलरी शॉप से सोने का आभूषण चुराने की कोशिश की। लेकिन व्यापारी की सतर्कता से गहना वापस मिल गया। महिला के माफी मांगने पर व्यापारी ने पुलिस कार्रवाई नहीं की। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 6:40 PM IST
Jewellery Shop Theft
वारदात को अंजाम देती महिला CCTV में कैद (फोटो सोर्स: Patrika, Inhance By Chatgpt)

Neemuch News :मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले जावद नगर के लक्ष्मी नाथ चौक इलाके में स्थित शिवम सोनी की ज्वेलरी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची महिला की हाथ की सफाई दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने आभूषण देखने के बहाने बड़ी चालाकी से सोने का एक गहना गायब करने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी की सतर्कता और सूझबूझ के चलते उसकी कोशिश नाकाम हो गई। हालांकि, बाद में महिला के माफी मांगने पर व्यापारी ने उसे बिना किसी पुलिस कार्रवाई के जाने दिया।

जानकारी के अनुसार, ये घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जावद स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर एक महिला ग्राहक बनकर सोने के आभूषण खरीदने के बहाने पहुंची। दुकानदार ने उसे काउंटर पर एक लाल ट्रे में सोने के कई छोटे आभूषण दिखाने के लिए रखे। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि महिला आभूषण देखने का नाटक करते हुए पहले इधर-उधर नजर घुमाती है और फिर बड़ी सफाई से बाएं हाथ से एक सोने का आभूषण उठाकर अपने कपड़ों में छिपा लेती है। इसके बाद वह सामान्य तरीके से दोबारा ट्रे में रखे अन्य आभूषण देखने लगती है।

सीसीटीववी में कैद हुई वारदात

व्यापारी के अनुसार, आभूषण समेटने और मिलान करने के दौरान उन्हें एक गहना कम होने का आभास हुआ। इस पर उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए महिला से पूछताछ की। संदेह होने पर मामला खुला और महिला के पास से गायब किया गया सोने का आभूषण सुरक्षित वापस मिल गया।

पकड़े जाने पर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी महिला

पकड़े जाने पर महिला ने अपनी गलती स्वीकार की और व्यापारी से हाथ जोड़कर माफी मांगी। महिला के माफी मांगने और आभूषण वापस मिल जाने के बाद व्यापारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और उसे हिदायत देकर जाने दिया। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद यह वीडियो अब क्षेत्र के व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना के बाद सराफा और अन्य व्यापारियों ने भी दुकानों पर आने वाले अनजान ग्राहकों के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की बात कही है।

Updated on:
29 Nov 2026, 6:40 PM IST
Published on: