
कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
Neemuch News :मध्य प्रदेश के नीमच जिले में स्थित कृषि उपज मंडी समिति नीमच में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को कृषि जिंसों की बंपर आवक दर्ज की गई है। मंडी में कुल 64,981 बोरी उपज पहुंची, जिसका अनुमानित वजन 32,337 क्विंटल दर्ज किया गया है। आवक के मामले में प्याज, मूंगफली, लहसुन और मक्का सबसे आगे रहे। वहीं, ऊंचे भावों की बात करें तो पोस्ता 1 लाख 51 हजार रुपए और लहसुन 25,551 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है।
मंडी में सबसे ज्यादा प्याज की 13,168 बोरियां पहुंचीं, जबकि मूंगफली की 13,164 बोरियों की आवक दर्ज हुई। इसके अलावा लहसुन की 12,276 बोरी और मक्का की 10,321 बोरियां कृषि मंडी पहुंची। इन चारों कृषि जिंसों की आवक कुल कारोबार में प्रमुख रही।
भावों की बात करें तो औषधीय और मसाला फसलों में पोस्ता सबसे ऊंचे भाव में बेचा गया। इसका न्यूनतम भाव 96,000 और अधिकतम भाव 1,51,000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। जबकि, कलौंजी 16,900 से 26,500 रुपए तक बिकी। वहीं, अजवाइन 8,500 से 22,100 रुपए के बीच और अश्वगंधा 7,600 से 31,700 रुपए प्रति क्विंटल बिक्री करने में सफल रहा।
इधर, लहसुन का भाव 7,100 से 25,551 रुपए क्विंटल तक गया और प्याज का भाव 691 से 4,426 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा। वहीं, गेहूं 2,500 से 3,721 रुपए, मक्का 2,000 से 2,972 रुपए और सोयाबीन 4,900 से 7,792 रुपए प्रति क्विंटल बिका। फिलहाल, किसानों के लिए मंडी का ताजा भाव इस इस प्रकार रहा है।
नीमच कृषि उपज मंडी के ताजा भाव
| दिनांक: 21 नवंबर 2026… (सभी भाव रुपए प्रति क्विंटल में हैं) |
|---|
| कृषि जिंस | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | मॉडल भाव |
| -गेहूं | 2500 | 3721 | 3080 |
| -मक्का | 2000 | 2972 | 2600 |
| -जौ | 2700 | 3250 | 2800 |
| -उड़द | 3500 | 9201 | 7400 |
| -चना | 4000 | 7562 | 6700 |
| -मसूर | 5401 | 6530 | 5870 |
| -चना डालर | 5802 | 10600 | 7200 |
| -सोयाबीन | 4900 | 7792 | 7500 |
| -रायडा | 7500 | 9500 | 9200 |
| -मूंगफली | 4200 | 9300 | 6900 |
| -अलसी | 9566 | 10827 | 10700 |
| -तिल्ली | 4600 | 16626 | 10400 |
| -पोस्ता | 96000 | 151000 | 120000 |
| -मैथी | 5600 | 8600 | 7800 |
| -धनिया | 11000 | 16100 | 14800 |
| -अजवाइन | 8500 | 22100 | 15700 |
| -ईसबगोल | 6500 | 17500 | 14800 |
| -कलौंजी | 16900 | 26500 | 23751 |
| -लहसुन | 7100 | 25551 | 14700 |
| -प्याज | 691 | 4426 | 3450 |
| -अश्वगंधा | 7600 | 31700 | 16000 |
| -तुलसी बीच | 6000 | 20501 | 18900 |
| -चिया बीज | 7000 | 16800 | 15000 |
| -किनोवा | 5715 | 14800 | 5900 |
नोट: मंडी भावों में आवक, गुणवत्ता और मांग के अनुसार बदलाव हो सकता है। किसान अपनी उपज बेचने से पहले मंडी में भाव की पुष्टि जरूर करें।