नई दिल्ली

आधी रात..निर्माणाधीन साइट और…मजदूरों ने 25 साल के युवक को दौड़ाकर पकड़ा और पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में आधी रात को शक के आधार पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना में शामिल मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
2 min read
Feature image
AI फोटो

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में एक आधी रात को एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि केवल शक के आधार पर कुछ लोगों ने मिलकर उसे इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया, जब उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया तो युवक ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। अब पुलिस मारने वाले मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है।

आपको बता दें कि पूरा मामला राजधानी के हौज खास थाना क्षेत्र का है। यहां पर शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डी-20 साउथ एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार के पास एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस ने जब मामले की छीनबीन की तो पता चला कि मृतक युवक का नाम गुरमीत सिंह उर्फ प्रिंस है। कथित तौर पर वह चोरी करने के नीयत के साइट में घुसा था, जहां मजदूरों ने पकड़ा और जमकर पीटा। बाद में उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने लगाया आरोप

मृतक के परिजन चोरी करने वाले आरोप को मानने से इनकार कर रहे हैं और इसे सोची-समझी हत्या करार दे रहे हैं। इसके साथ ही गुरमीत के परिजनों ने उसकी मौत पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि क्या केवल चोरी करने की सजा मौत होती है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीने से मृतक वहीं काम कर रहा था, जहां उसकी हत्या हुई है। घटनास्थल के पास ही एक बिल्डिंग में वह साफ-सफाई का काम करता था। फिलहाल मारने वाले सभी मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक के परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का बयान

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डी-20, साउथ एक्सटेंशन स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शव पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए। घटनास्थल की जांच और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के अधिकारियों को भी बुलाया गया।

Updated on:
05 Jan 2026 11:41 pm
Published on:
05 Jan 2026 03:46 pm