नई दिल्ली

दिल्ली: अलमारी में 25 साल की महिला की लाश मिलने से हड़कंप

दिल्ली के चांद बाग इलाके में एक 25 साल की महिला की अलमारी में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि महिला के गले में चुन्नी पड़ी हुई थी।
2 min read
delhi murder
दिल्ली: अलमारी में 25 साल की महिला की लाश मिलने से हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली के एक मकान में अलमारी में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि महिला उसी घर की पहली मंजिल पर रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक देखने से लाश दो तीन दिन पुरानी लग रही है। दिल्ली पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि महिला की हत्या के बाद हत्यारे ने लाश को अलमारी में छुपाया दिया हो।

पुलिस को आई थी मकान से बदबू आने की कॉल

बता दें कि मामला दिल्ली के चांद बाग का है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि गुरुवार दोपहर में उन्हें चांद बाग एफ ब्लॉक् गली नम्बर 2 से कॉल आई की एक मकान में से बदबू आ रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मकान के फर्स्ट फ्लोर के कमरे में रखी अलमारी को खोला तो देखा की उसमें किसी महिला की लाश पड़ी हुई थी।

2-3 दिन पूरानी है लाश

पुलिस के मुताबिक लाश अलमारी के बीच वाले रैक में थी। मृतक महिला की उम्र 25 साल के आसपास है। पुलिस जांच में मृत महिला की पहचान नीता पाल के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि लाश को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह 2-3 दिन पूरानी हो। साथ ही लाश के गले पर एक चुन्नी मिली है। लाश को देख कर ऐसा लग रहा है कि हो सकता है कि हत्यारे ने महिला की हत्या चुन्नी से गला दबाकर की हो। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लिवइन में रहती थी महिला

पुलिस ने आगे बताया कि कॉल करने वाले शख्स कोई और नहीं उसका दोस्त रईस अहमद है जो उसके साथ उस मकान में लिवइन में रहता था। पुलिस जांच में रईस ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं। उसने बताया कि 31 जलाई को वह नीता पाल से मिलने आया था। लेकिन उसने देखा की दरवाजा लॉक था। इसके बाद वह अपने घर अपनी पत्नी के पास चला गया।

महिला का कॉल डिटेल्स खंगाल रही है पुलिस

रईस ने बताया कि गुरुवार को फिर दोबारा वह अपनी पत्नी के साथ नीता के पास आया। इस दौरान उसे कमरे से आती बदबू महसूस हुई। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। आपको बता दें कि रईस ने ही नीता को ये मकान दिलवाया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में रईस और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस नीता की कॉल डिटेल्स भी जांच कर रही है।

Published on:
03 Aug 2018 01:05 pm
Also Read
View All
अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कायराना हरकत

‘चाकू नहीं था, साधुओं के अपमान पर सवाल किया तो समर्थकों ने पीटा’; पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले हैप्पी शर्मा का खुलासा

‘सिर कलम करने की धमकी, फिर भी दिए सिर्फ 4 पुलिसकर्मी’, पप्पू यादव के वकील का दिल्ली पुलिस पर आरोप

‘जय भीम’ का नारा सिर्फ दलितों के लिए नहीं’, अभिजीत दीपके ने कहा- बाबासाहेब अंबेडकर केवल दलित के नेता नहीं हैं

Pappu Yadav: पप्पू यादव के करीबी बोले- चप्पल के बाद चाकू से हमले की कोशिश, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप