वहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने धरने को गैर राजनीतिक बताया था और सभी को इसमें शामिल होने की अपील कर चुके हैं। बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर के भी इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, 'मुजफ्फरपुर में प्रायोजित और नीतीश सरकार द्वारा संरक्षित जघन्य संस्थागत जन बलात्कार के खिलाफ हम शनिवार को जंतरमंतर पर धरना करेंगे।' तेजस्वी ने आगे लिखा कि वह इस मंच से इन जघन्य अपराध पर जवाब मांगेंगे।