नई दिल्ली

90 रुपए में… गर्भवती पत्नी और 3 बेटियों को काट डाला, आरोपी ने कबूला जुए ने बर्बाद कर दी जिंदगी

Delhi News: जुए और क्रिकेट सट्टे की लत के कारण कर्ज में डूबे आरोपी ने एक फोन कॉल के बाद खौफनाक फैसला लिया। 90 रुपये का चाकू खरीदकर उसने पत्नी और तीन बेटियों की निर्मम हत्या कर दी।

3 min read

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में गर्भवती पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने वाले शख्स ने पुलिस के सामने जो बयान दिया, वह वाकई हैरान करने वाला है। हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, उससे प्रतीत होता है कि समाज में शिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण लोग अपना जीवन कैसे गर्त में डाल देते हैं। दरअसल, आरोपी को जुआ खेलने की लत थी, जिसकी वजह से वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। आरोपी के कबूलनामे के अनुसार, वह क्रिकेट में सट्टा लगाता था। अचानक उसके पास एक फोन कॉल आता है, जिसके बाद वह अपने और अपने परिवार का जीवन खत्म करने का फैसला कर लेता है। बाजार से कटहल काटने के नाम पर 90 रुपये का चाकू खरीदकर लाया और पत्नी सहित तीनों बेटियों का गला काटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें

पिता ने 8 साल की बेटी को पहले दिखाया पोर्न, फिर दिव्यांग बच्ची से की घिनौनी हरकत…दादा पर भी लगे आरोप

विस्तार से जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला दिल्ली के समयपुर बादली इलाके का है। यहां पर बिहार का निवासी मुनचुन नाम का शख्स अपने परिवार के साथ सिरसपुर के चंदन पार्क में किराए के मकान पर रहता था। अपने परिवार को पालने-पोशने के लिए वह आजाद मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। इसके साथ ही उसे सट्टेबाजी की बुरी लत लग गई थी। वह पैसा कमाता और सट्टेबाजी में गंवा देता था। गंवाया हुआ पैसा वापस पाने के लिए कर्ज लेकर सट्टा लगाया, लेकिन वह भी पैसे डूब गए। इस तरह से वह पूरी तरह से कर्ज में डूब गया था।

ससुराल से लिया 2 लाख का कर्ज

पुलिस के अनुसार, अरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने ससुराल वालों से 2 लाख रुपए उधार लिया, जिसमें से वह 60 हजार मिथिलेश नाम के एक कर्जदार को दिया और 40 हजार रुपए लहसून कारोबारी को दिया था। बाकी बचे एक लाख रुपए वह जुए में हार गया। पुलिस का कहना है कि इतना पैसा हारने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। जेब में पैसा न होने और कर्ज अधिक होने की वजह से वह तनाव में था, इसलिए खौफनाक कदम उठाया।

एक फोन कॉल और परिवार खत्म

आरोपी मुनचुन के अनुसार, 23 फरवरी को उसके पास मिथिलेश का फोन आया और उसने सभी कर्ज के पैसे एक साथ देने के लिए कहा, लेकिन मुनचुन ने एक साथ पैसे देने से इनकार कर किया। फिर मिथिलेश ने धमकी दी कि अगर वह पैसे एक साथ चुकता नहीं करता है तो वह उसकी पत्नी को गिरवी रख लेगा और उसके बच्चों से अपने घर का काम कराएगा। इतना सुनते ही आरोपी ने पहले कर्जदार का फोन काटा, फिर उसका नंबर ब्लॉक किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने अपने परिवार को खत्म करने का फैसला कर लिया।

90 रुपए में खरीद कर लाया चाकू

मिली जानकारी के अनुसार, जब वह बाजार करने के लिए गया था तो कटहल काटने के नाम पर 90 रुपए में एक बड़ी चाकू खरीद कर लाया, लेकिन उस दिन हत्या नहीं कर पाया। मुनचुन उस रात सोया नहीं। सुबह करीब चार बजे जब अनीता की नींद खुली तो उसने पति से न सोने की वजह पूछी। इसी दौरान मुनचुन ने चाकू निकालकर पत्नी के गले पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ देर संघर्ष हुआ। शोर सुनकर बड़ी बेटी जाग गई, जिसे रोता देख मुनचुन ने उसका भी गला काट दिया। इसके बाद उसने दो अन्य बेटियों की भी उसी तरह हत्या कर दी। अनीता दो महीने की गर्भवती थी, जिससे इस वारदात में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। आरोपी का कहना है कि वह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन कर नहीं सका।

हथियारों के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करता रहा

वारदात के बाद मुनचुन अजमेर की ओर भागा और ट्रेन से राजस्थान के किशनगढ़ स्टेशन पर उतर गया। पुलिस ने स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) रविंद्र के नेतृत्व में छह टीमें गठित कर 72 घंटों में करीब 800 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। किशनगढ़ से पकड़े गए मुनचुन ने बताया कि वह मंडी में सोया और ठेलों से खाना खाता रहा। जांच में सामने आया कि उसका नाम पहले आदर्श नगर में चोरी के एक मामले में आ चुका है और वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करता रहा था।

ये भी पढ़ें

‘उधार मांगों या भीख…’ साहब 325 रुपए दिहाड़ी है, 10 हजार कैसे दूंगा, भरण-पोषण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट भी हैरान

Also Read
View All

अगली खबर