नई दिल्ली

शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाली Aditi Rao Hydari ने क्यों सालों तक छूपा कर रखी अपनी शादी की बात?

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने हिंदी से लेकर साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। शाही खानदान से ताल्लुक रखने वालीं अदिती राव की जिंदगी से जुड़ा एक राज बेहद ही कम लोग जानते हैं कि वो शादीशुदा है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2022, 3:47 PM IST
Aditi Rao Hydari
Aditi Rao Hydari

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपने दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले खूबसूरत और शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ था। अदिति की खास बात ये है कि वो एक्टिंग के अलावा डांस में भी काफी पारंगत हैं। उन्होंने डांस की ट्रेनिंग तक ली हुई है। अदिति बॉलीवुड में डेब्यू से पहले साउथ इंडस्ट्री में काम किया करती थीं। अदिति ने अपने करियर में साल 2006 में आई मलयायम फिल्म प्रजापति से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं जो हिंदी और तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाई हैं। वहीं हिंदी फिल्मों में अदिति ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार में ही दिखी हैं।


उन्होंंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरआत फिल्म 'दिल्ली 6' से की थी। इसके बाद वो रॉकस्टार, मर्डर 3, वजीर और पद्मावत जैसी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर बेहद वाहवाही बटोरी है। इसके अलावा अदिति ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया, जिसमें निर्देशक मणिरत्नम की फिल्में भी शामिल है।

अदिति ने मणिरत्नम की 'Kaatru Veliyidai' और 'Sufiyum Sujatayum' जैसी हिट फिल्मों में भी अपने अभिनय का जबरदस्त प्रर्दशन दिया है। इतना ही नहीं अदिति राव अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। बेहद ही कम लोग उनसे जुड़े एक बड़े राज के बारे में जानते हैं कि वो शादीशुदा हैं।

यह भी पढ़ें: Sumbul Tauqeer की Salman Khan ने सभी के सामने लगाई क्लास


अदिति राव हैदरी के पति कोई और नहीं बल्कि एक्टर सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) हैं। जी हां, सत्यदीप फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि 17 साल की उम्र में अदिति सत्यदीप को अपना दिल दे बैठी थीं। इसके बाद दोनों ने काफई लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2009 में शादी कर ली, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक चल नहीं सकी।

साल 2012 में दोनों कपल एक दूसरे अलग हो गए। साल 2013 में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अदिति राव ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए ये माना था कि 'उनकी शादी हो चुकी है, लेकिन शादी के दो साल बाद वो अलग हो गए'। वहीं अब खबरें है कि अदिति और 'रंग दे बसंती' फेम एक्टर सिद्धार्थ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Prabhas और Saif Ali की 'आदिपुरुष' में किए गए बड़े बदलाव!

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन