नई दिल्ली

मुंबई से दिल्ली पहुंचे 40 यात्रियों का सामान फ्लाइट से गायब, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, फिर सामने आई ये सच्चाई

Air India Baggage: मुंबई से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में करीब 40 यात्रियों का सामान नहीं आया। बताया गया कि पूरा कार्गो कंटेनर मुंबई एयरपोर्ट पर छूट गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Air India Baggage: सोमवार दोपहर मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2677 थोड़ी देर से उड़ी, लेकिन रास्ते में पायलट ने उड़ान के समय को मैनेज कर लिया। बता दें फ्लाइट देरी से उड़ने के बाद भी पांच मिनट पहले ही उतर गई थी। यात्रियों को समय से पहले पहुंचकर बड़ी खुशी हुई थी, लेकिन उनकी खुशी थोड़ी देर बाद ही गुस्से में बदल गई। जैसे ही वे फ्लाइट से उतरकर अपना सामान लेने पहुंचे, उन्हें उनका सामान ही नहीं मिला। इस परेशानी की यात्रियों ने उम्मीद नहीं की थी।

ये भी पढ़ें

बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत! इस साल निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, सरकार का बड़ा ऐलान

बैगेज बेल्ट पर नहीं मिला सामान

दिल्ली में फ्लाइट के उतरने के बाद यात्री बैगेज बेल्ट के पास खड़े होकर अपने सामान का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर तक खड़े रहने के बाद भी 40 यात्रियों के बैग आए ही नहीं। पहले तो लोग इंतजार करते रहे कि उनका सामान आ जाएगा, लेकिन इंतजार करने के बाद भी जब उनका सामान नहीं आया तो उन लोगों ने एयरलाइंस के स्टाफ से बात की तो उन्हें पता चला कि यात्रियों का चेक-इन सामान फ्लाइट में चढ़ा ही नहीं पाया था। जानकारी मिली कि पूरा का पूरा एक कंटेनर मुंबई एयरपोर्ट पर ही रह गया। जिन लोगों को जरूरी मीटिंग, शादी या किसी काम से दिल्ली आना था, उन्हें बिना सामान के काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

तकनीकी दिक्कत का दिया हवाला

जब यात्रियों ने एयरलाइन के लोगों से पूछा कि आखिर यह गलती कैसे हो गई, तो उन्हें कहा गया कि यह किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से हुआ है। लेकिन किस तरह की तकनीकी परेशानी थी, इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दी गई। यात्रियों का कहना है कि स्टाफ ने बस इतना ही बताया कि उनका सामान मुंबई एयरपोर्ट पर ही है और उसे बाद में किसी दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेज दिया जाएगा। इस पूरी घटना को लेकर एयर इंडिया की तरफ से अब तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें

ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल पर अचानक झपट पड़ी महिला, पहले दांतों से कंधे पर काटा फिर फाड़ दी वर्दी, जानें पूरा मामला

Also Read
View All

अगली खबर