Amazon Fire TV Stick 4K Max: अमेज़न की लेटेस्ट फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स भारत में लॉन्च हो गई है। स्मार्ट मीडिया स्ट्रीमिंग गैजेट्स यूज़र्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
नई दिल्ली। वर्तमान दौर टेक्नोलॉजी का दौर है। दुनियाभर में नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ नए-नए गैजेट्स बन और लॉन्च रहे हैं। इन गैजेट्स से इंसान की ज़िंदगी काफी आसान हो गई है। इंसान अपनी ज़रूरत के गैजेट्स का इस्तेमाल करके अपना काम आसानी से कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी के विकास से आज के समय में एंटरटेनमेंट के साधन भी बढ़ गए हैं। आज आप घर बैठे ही दुनियाभर के टीवी सीरियल और फिल्में देख सकते हैं। इसके लिए कई ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। साथ ही इस एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के स्मार्ट मीडिया स्ट्रीमिंग गैजेट्स भी उपलब्ध हैं। इसी लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है। हाल ही में भारत में और दुनियाभर के कई देशों में Amazon Fire TV Stick 4K Max लॉन्च हो गया है। नई टेक्नोलॉजी के साथ इस स्मार्ट मीडिया स्ट्रीमिंग गैजेट से एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा।
फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है Amazon Fire TV Stick 4K Max के फीचर्स पर।
यह भी पढ़े - ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहा है रीजनल कंटेंट का दबदबा
कीमत और सेल
Amazon Fire TV Stick 4K Max की कीमत 6,499 रुपये है। इसे अमेज़न की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, साथ ही अमेज़न के कियोस्क से भी इन्हें प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 7 अक्तूबर 2021 से इनकी शिपमेंट शुरू होगी और तब से इसे डायरेक्ट खरीदा जा सकता है।