नई दिल्ली

Vinod Khannna पर सवाल पूछा तो Amitabh Bachchan को मांगनी पड़ी माफी! ऐसा क्या हुआ था 44 साल पहले जो भुला नहीं पाए एक्टर?

KBC 14 : टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC 14) के हालिया एपिसोड में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उनकी फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के को-एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी वजह से बिग बी को माफी तक मांगनी पड़ी।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2022, 3:44 PM IST
Vinod Khannna पर सवाल पूछा तो Amitabh Bachchan को मांगनी पड़ी माफी
Vinod Khannna पर सवाल पूछा तो Amitabh Bachchan को मांगनी पड़ी माफी

सदी के महानायक कहे जाने वाले इंडस्ट्री के दिग्गज और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपने टीवी क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 14 यानी KBC 14 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के अब तक काफी कंटेस्टेंट्स हॉट सीट पर बैठ चुके हैं और लखपति से लेकर करोड़पति बन कर जा चुके हैं। हाल के एपिसोड में सूरज दास (Suraj Das) बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठे थे। इसी दौरान सूरज दास ने बिग बी से उनकी 44 साल पुरानी फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के को-एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसको लेकर बिग बी को सभी के सामने माफी तक मांगनी पड़ गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

दरअसल, सूरज दास ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा कि उन्होंने कहीं पढ़ा था कि 'मुकद्दर का सिकंदर' की शूटिंग के दौरान बिग गी ने विनोद खन्ना पर ग्लास फेंक दिया था, जो उनकी ठुड्डी पर जाकर लगा था, जिसकी वजह से उन्हें 16 टांके तक लगवाने पड़े थे। सूरज ने बिग बी से पूछा कि 'क्या ये सही है सर?', जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि 'सर बिल्कुल सही है'।

एक्टर ने आगे जवाब देते हुए कहा कि 'गलती हो गई सर हमसे। बार में खड़े हम लोग पी रहे थे...'। इसी बीच सूरज कहते हैं कि 'हां हां, सही है सर'। इसके बाद बिग बी आगे कहते हैं कि 'भाईसाहब, जब इतना कुछ देखा हुआ है आपने, काहे टोक रहे हैं हमको'। इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो खूब पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kantara को देख क्यों कांप उठीं Kangana Ranaut?


इसके बाद सूरज एक और सवाल बिग बी से करते हैं और कहते हैं कि 'मुकद्दर का सिकंदर के लिए आप बाइक पर शूटिंग कर रहे थे तो उसके लिए आप रिहर्सल करते थे और जुहू से बांद्रा तक आप रोज रिहर्सल करके जाते थे, तो बहुत सी महिलाएं आपका पीछा करती थीं?'। कंटेस्टेंट की ये बात सुनने के बाद बिग बी के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाती है।

साथ ही बिग बी भौचक्के अंदाज में सूजर से पूछते हैं कि 'ये किसने बोला आपको?', जिसके जवाब में सूरज कहते हैं कि 'उन्होंने गूगल पर पढ़ा है'। इसके बाद सूरज आगे कहते हैं कि 'आज भी आपके पीछे महिलाएं हैं'। ये सुनकर बिग बी पीछे पलट कर देखते हैं और हंसने लगते हैं। 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्म 44 साल पहले साल 1978 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: Kantara फिल्म देख कर्नाटक सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Updated on:
21 Oct 2022, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन