नई दिल्ली

‘तमिलनाडु में BJP से नफरत’, ‘दिल्ली वाले भी ऊब चुके हैं’, चेन्नई दौरे पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

Chennai Road Show: केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तमिलनाडु की जनता बीजेपी से ऊब चुकी है और यहां 'नीतीश फॉर्मूला' दोहराने की कोशिश हो रही है। जानें केजरीवाल के रोड शो और प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें।

2 min read
Apr 21, 2026
photo IANS

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों तमिलनाडु के चुनावी दौरे पर हैं। मंगलवार 21 अप्रैल को चेन्नई में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के समर्थन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहाने बीजेपी को घेरते हुए कई तीखे राजनीतिक बाण छोड़े।

तमिलनाडु में बीजेपी-एआईएडीएमके AIADMK गठबंधन पर प्रहार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। केजरीवाल ने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी कि यदि बीजेपी यहां केवल एक सीट भी जीतती है, तो भी वह अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करेगी, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने नीतीश कुमार के साथ किया था। उनके अनुसार, एआईएडीएमके अब पूरी तरह बीजेपी पर आश्रित हो चुकी है और एनडीए का मतलब अब सिर्फ बीजेपी ही रह गया है।

ये भी पढ़ें

‘जज साहब ने कहा- मैं ही न्याय दूंगी’: केजरीवाल की याचिका खारिज होने पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

एक साल में ही दिल्ली के लोग बीजेपी से ऊब चुके- केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के राजनीतिक माहौल का उदाहरण देते हुए तमिलनाडु की जनता को आगाह किया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया था, लेकिन मात्र एक वर्ष के भीतर ही वहां की जनता इस निर्णय से ऊब चुकी है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तमिलनाडु में गलती से भी भाजपा को समर्थन मिलता है, तो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के किए हुए जनकल्याणकारी कार्यों पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए स्टालिन सरकार को दोबारा चुनना जरूरी है।

बता दें कि सोमवार 20 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल ने सीएम स्टालिन के साथ चेन्नई में रोड शो किया था। तमिलनाडु में विधानसभा की 243 सीटें हैं। यहां 23 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में सभी सीटों पर वोटिंग होनी है। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। स्टालिन की पार्टी DMK तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

ये भी पढ़ें

केजरीवाल vs जस्टिस स्वर्ण कांता: वो 3 ‘विवादित’ मुद्दे क्या थे, जिन पर कोर्ट में छिड़ी तीखी जंग? जानें पूरी कहानी
Also Read
View All