नई दिल्ली

पंजाब में AAP की रैली से पहले केजरीवाल का हमला, बोले- ‘ड्रग्स के खिलाफ छेड़ी पूरी जंग, कई गांव हुए नशामुक्त’

Arvind Kejriwal Punjab Rally: पंजाब में AAP की रैली से पहले अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भगवंत मान सरकार के काम से जनता में उत्साह है। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान और कई गांवों के नशामुक्त होने का भी जिक्र किया।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 4:52 PM IST
Arvind Kejriwal Punjab Rally
पंजाब में AAP की रैली से पहले केजरीवाल का हमला, फोटो सोर्स- ANI

AAP Punjab Rally: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की बड़ी रैली से पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि रैली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि हजारों लोग रैली में जुटेंगे और पंजाब की भगवंत मान सरकार के पिछले पांच साल के काम को लेकर जनता में काफी उत्साह है।

केजरीवाल ने कहा कि खास तौर पर पंजाब की महिलाएं आम आदमी पार्टी के समर्थन में हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य की करीब 100 प्रतिशत महिलाएं AAP के साथ खड़ी हैं।

नशे के खिलाफ अभियान का किया जिक्र

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ पूरी ताकत से जंग छेड़ी है और इसके परिणाम भी काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। केजरीवाल के मुताबिक, पंजाब के कई गांव अब पूरी तरह नशामुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से नशे की समस्या से निपटने में लगातार काम किया जा रहा है।

SAD-BJP पर लगाया नशे की समस्या बढ़ाने का आरोप

केजरीवाल ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2007 से 2017 के बीच जब पंजाब में SAD और बीजेपी सत्ता में थे, उस दौरान नशे की समस्या को बढ़ने दिया गया। AAP नेता ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या अचानक पैदा नहीं हुई, बल्कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में इसे फैलने दिया गया। उन्होंने इसके लिए खास तौर पर अकाली दल और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल ने कहा कि आने वाली रैली में पंजाब सरकार के काम और नशे के खिलाफ अभियान को प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि AAP को लेकर पंजाब की जनता, खासकर महिलाओं में काफी उत्साह है।

बता दें कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी जहां भगवंत मान सरकार के कामकाज और नशे के खिलाफ अभियान को मुद्दा बनाकर दोबारा सत्ता में लौटने की तैयारी कर रही है, वहीं विपक्षी दल भी AAP को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। चुनाव से पहले गठबंधन की संभावनाएं भी चर्चा में हैं। खासकर बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा साथ आने की अटकलों ने पंजाब की राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है। हालांकि गठबंधन का अंतिम स्वरूप अभी साफ नहीं है, लेकिन अगर दोनों दल साथ आते हैं तो मुकाबला सीधे तौर पर AAP के खिलाफ मजबूत विपक्षी मोर्चे की ओर बढ़ सकता है।

Updated on:
25 Nov 2026, 4:52 PM IST
Published on: