Bakrid 2026 Delhi Guidelines: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। मंत्री Kapil Mishra ने सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी, अवैध पशु बिक्री और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Delhi Bakrid Guidelines: बकरीद नजदीक आते ही दिल्ली सरकार पूरी तरह अलर्ट हो गई है। त्योहार से पहले राजधानी में कानून व्यवस्था और पशु कल्याण नियमों को लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। इसी संबंध में विकास मंत्री कपिल मित्रा ने अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी, अवैध पशु बिक्री और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी में गाय, बछड़े, ऊंट और दूसरे प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी करना कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि कुर्बानी सिर्फ तय और वैध जगहों पर ही की जा सकेगी। साथ ही पुलिस और संबंधित विभागों को त्योहार के दौरान किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सड़क, गली, बाजार और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर पशुओं की कुर्बानी नहीं की जा सकेगी। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि अगर कोई खुले में कुर्बानी करता मिला तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। सरकार का कहना है कि ऐसी चीजों से कानून व्यवस्था और सफाई व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को त्योहार के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बकरीद शांतिपूर्वक मनाएं और नियमों का पालन करें।
दिल्ली सरकार ने बकरीद के बाद होने वाली सफाई को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। गाइडलाइन में कहा गया है कि खून, पशुओं के अवशेष या दूसरा कचरा नालियों, सीवर और सार्वजनिक जगहों पर फेंकना पूरी तरह मना रहेगा। कि इससे गंदगी फैलती है और पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करें और त्योहार को साफ-सुथरे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।