नई दिल्ली

शादी से पहले दूल्हे पर हुआ विवाद तो दुल्हन ने बदला पैंतरा, उसी मंडप में दूसरे युवक के गले में डाली वरमाला

Wedding: शादी में दूल्हे की ओर से कम बाराती पहुंचे। पहले इसपर विवाद हुआ। इसके बाद लड़की के भाई ने दूल्हे को देखा तो उसका माथा ठनक गया। उसने मोबाइल में मौजूद फोटो से दूल्हे का चेहरा मिलाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
2 min read
bride refused to marry groom and Wedding another man Dulha Dulhan Suhagrat
प्रतीकात्मक तस्वीर : AI

Wedding: सोशल मीडिया और ऑनलाइन कनेक्शन के इस दौर में रिश्ते तय करना अब आम हो गया है। परिवार अक्सर मोबाइल और व्हाट्सऐप पर आई तस्वीरों के आधार पर रिश्ते पक्के कर लेते हैं। लेकिन कई बार यही आधुनिक तरीका धोखे और विवाद का कारण भी बन जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद तहसील क्षेत्र से सामने आया है, जहां दूल्हा बदलने की सच्चाई सामने आने पर शादी के मंडप से ही रिश्ता तोड़ दिया गया।

13 सितंबर रखी गई शादी की तारीख

दरअसल, शाहबाद निवासी एक युवक दिल्ली में रहकर काम करता है। दिल्ली में उसकी मुलाकात एक अन्य व्यक्ति से हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई तो एक दिन बातचीत के दौरान शाहबाद निवासी युवक ने उससे अपनी बहन की शादी के बारे में चर्चा की और लड़का नहीं मिलने की परेशानी बताई। इसके बाद उस व्यक्ति ने भरोसा दिलाते हुए उसके व्हाट्सएप पर एक लड़के की तस्वीर भेज दी। इसके साथ ही लड़के की काफी तारीफ की। लड़के की तस्वीर देखकर शाहबाद में परिवार वाले प्रभावित हो गए और बिना ज्यादा जांच-पड़ताल किए बेटी का रिश्ता पक्का कर दिया। दोनों पक्षों की सहमति से निकाह की तारीख 13 सितंबर तय की गई।

कम बाराती देख बिगड़ा माहौल, दूल्हे पर शक गहराया

सूत्रों के अनुसार, 13 सितंबर को दूल्हा बारात लेकर शाहबाद स्थित लड़की के घर पहुंचा। जहां लड़की के परिजनों की नजर सबसे पहले बारातियों की संख्या पर पड़ी। पहले तय हुआ था कि करीब 30 लोग आएंगे, लेकिन गाड़ी में सिर्फ सात बाराती ही पहुंचे। इसको लेकर बहस हो ही रही थी कि लड़की के भाई की नजर दूल्हे पर पड़ गई। दूल्हे का चेहरा फोटो से मेल नहीं खा रहा था। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और मोबाइल में मौजूद फोटो से दूल्हे के चेहरे का मिलान किया, लेकिन यह दूल्हा तो फर्जी निकला। इसके बाद मामला और गरमा गया।

मंडप से बिना दुल्हन बैरंग लौटी बारात

रिश्तेदारों से खचाखच भरे शादी के मंडप में यह बात आग की तरह फैल गई कि दूल्हा तो फर्जी है। इसके बाद लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हुआ और बात दुल्हन के कानों में भी पड़ गई। फिर क्या था, दुल्हन का पारा तो सातवें आसमान पर चढ़ गया। गुस्से से लाल दुल्हन मंडप में ही चीखने और चिल्लाने लगी। रिश्तेदारों और भाई ने किसी तरह उसे शांत किया, लेकिन गुस्से में आई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने मामले को संभालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में बारातियों को बिना दुल्हन ही मौके से बैरंग लौटना पड़ा।

दुल्हन ने दूसरे लड़के से कर ली शादी

बात सिर्फ बारात लौटने पर ही खत्म नहीं हुई। रिश्तेदारों से खचाखच भरे मंडप में लड़की के परिवार वालों ने बिना देर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इधर, दुल्हन ने भी मौका देखकर परिजनों से बात की और मौके पर ही मौजूद दूसरे लड़के के साथ शादी करने की बात कही। अपना सम्मान बचाने के चक्कर में परिजनों ने बिना समय गंवाए दुल्हन की बात मानी और उसी मंडप में मौजूद युवक से दुल्हन की शादी करवा दी। इस अनोखे घटनाक्रम की चर्चा पूरे नगर में फैल गई है। लोग दूल्हा बदलने और परिवार को धोखे में रखने की इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Updated on:
15 Sept 2025 06:20 pm
Published on:
15 Sept 2025 06:20 pm