नई दिल्ली

मौसम अलर्ट; तबाही मचाएगा चक्रवात ‘सैन्यार’! इन राज्यों में भयंकर आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD की लेटेस्ट भविष्यवाणी

Cyclone Sanyar: मौसम विभाग ने चक्रवात ‘सैन्यार’ की तीव्रता देखते हुए 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में इस तूफान के प्रभाव से भयंकर शीतलहर चलने की भी संभावना है।

2 min read
मौसम अलर्ट

Cyclone Sanyar: पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की वजह से सर्दी बढ़ रही है, वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘सैन्यार’ की वजह से तटीय राज्यों का मौसम गड़बड़ा गया है और वहां भयंकर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है, जिसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ‘सैन्यार’ नाम दिया है। इसका मतलब ‘सिंह’ होता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जैसा इस चक्रवात का नाम है, वैसा ही इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

मौसम ने फिर पकड़ी रफ्तार, 27-28-29-30 नवंबर को होगी भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में अलर्ट

बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में यह तूफान कई इलाकों में मौसम प्रणाली को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है। IMD ने इस चक्रवात के खतरे को ध्यान में रखते हुए कम से कम छह राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ राज्यों में इसके प्रभाव से भयंकर शीतलहर चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवात सक्रिय होने से तटीय इलाकों में तेज हवा चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा दिखेगा चक्रवात का असर?

IMD के अनुसार, 26 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच इस चक्रवात का असर सबसे ज्यादा तटीय राज्यों में देखने को मिलेगा। इनमें ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही पश्चिम बंगाल का तटीय क्षेत्र शामिल है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन राज्यों में तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में लहरों में ऊंची लहरें देखने को मिल सकती है। इसी वजह से प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह भी दी है। इसके अलावा सरकारी एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। ज्यादा प्रभाव वाले राज्यों में एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

कई राज्यों में तापमान गिरने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में दिखने लगा है। पहाड़ों से ठंडी हवाओं के चलने से उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है और ठंड का एहसास पहले से ज्यादा होने लगा है। बात अगर दिल्ली-एनसीआर की करें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। IMD ने सुबह और शाम के समय ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है।

इन राज्यों में शीतलहर चलने के आसार

IMD के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जैसी स्थिति बनने लगी है। अगले एक सप्ताह में तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस होगी। वहीं उत्तरी राजस्थान में सर्द हवाओं का असर साफ दिखाई देगा। रात का तापमान काफी नीचे गिर सकता है और सुबह कोहरे की स्थिति भी बन सकती है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। इसका असर धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश और बिहार तक भी महसूस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में उथल-पुथल से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

Also Read
View All

अगली खबर