नई दिल्ली

एक गिलास पानी से शुरू हुई साजिश; 27 साल के वेटर ने 70 साल की महिला से की दरिंदगी , CCTV फुटेज आई सामने

Delhi elderly woman rape case: दिल्ली के रंजीत नगर में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पानी मांगकर पहचान बनाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi elderly woman rape case: दिल्ली के रंजीत नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को 27 साल के युवक ने शिकार बनाया है। पहले उसने उनके साथ मापरीट की और फिर दुष्कर्म भी किया। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस पूरे मामले ने सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें

‘धमकी देकर कई बार किया रेप’, इस्लाम अपनाने का दबाव, युवती ने बताया कैसे ब्लैकमेल कर फायदा उठाता था युवक

पहले पानी मांगने आया, फिर बनाई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश सिंह कुछ दिन पहले महिला के घर पानी मांगने के बहाने पहुंचा था। उस समय महिला ने बिना किसी शक के उसकी मदद की। इसी दौरान उसने यह देख लिया था कि महिला घर में अकेली है और उसके बाद उसने साजिश रची। शनिवार को वह जबरदस्ती बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया और सबसे पहले उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं फिर उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

पहले मारपीट की शिकायत

जानकारी के अनुसार दिल्ली के रंजीत नगर थाने में शनिवार को महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल चेकअप किया, जिसमें उसके शरीर पर चोटें पाई गईं। इसके आधार पर पुलिस ने शुरुआत में मारपीट और धमकी से जुड़ा मामला दर्ज कर लिया।

बाद में सामने आया यौन उत्पीड़न का सच

अगले दिन महिला अपनी बेटी के साथ थाने गई। वहां बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के साथ सिर्फ मारपीट नहीं, बल्कि गलत काम भी हुआ है। यह सुनकर पुलिस ने महिला का दोबारा मेडिकल चेकअप करवाया, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में नई धाराएं जोड़ दीं और जांच को आगे बढ़ाया। जानकारी के अनुसार आरोपी कैटरिंग कंपनियों के साथ वेटर का काम करता है।

CCTV और पूछताछ से खुला पूरा राज

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में आरोपी घटना के समय महिला के घर आते-जाते दिखा। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य सुरागों की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की और उसे पांडव नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह पहले भी महिला के घर गया था और जानता था कि वह अकेली रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

मामा संग गई थी 4 साल की मासूम, कुछ देर बाद मिली लाश, जांच में हुए बड़े खुलासे
Also Read
View All