नई दिल्ली

दिल्ली: विनोद नगर में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया रेप,गिरफ्तार

मधु विहार इलाके में एक चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित बच्ची के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Sep 10, 2018
दिल्ली: विनोद नगर में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया रेप,गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रशासन और सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे घृणित अपराध कम नहीं हो रहे हैं। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसी बीच पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके से दिल को झकझौर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल मधु विहार इलाके में एक चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित बच्ची के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है।

मेडिकल में हुआ रेप की पुष्टि

आपको बता दें कि पीड़ित बच्ची का परिवार राजधानी दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर में रहता है। बच्ची का पिता चाय की दुकान चलाता है। आरोप है कि शुक्रवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूर ले गया और फिर उसके साथ सारी मर्यादा को तार-तार करते हुए करने लगा। इसी बीच घर के पास से गुजर रहे एक युवक को बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी इस पर जब युवक ने देखा तो आरोपी फौरन बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बच्ची जब घर पहुंची तो पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। फौरन परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया जहां पर रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवार वालोंकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले भी हुई हैं ऐसी वारदातें

आपको बता दें कि दिल्ली में यह कोई पहला वाकया नहीं था। इससे पहले भी बदमाशों ने कई मासूम बच्चियों को अपने हवस का शिकार बनाया है। बीते दिनों राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। स्थानीय स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढने वाली बच्ची के साथ इस तरह के गलत व्यवहार किया गया। परिवार वालों ने पहले बच्ची के शरीर पर लाल निशान देखा तो चोट समझकर शांत रहे। लेकिन जब एक बार इस तरह का वाकया हुआ तब कुछ शक हुआ। फौरन 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और फिर तहकीकात करने लगी। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: SI को किराए पर दिया था मकान, जब मांगा पैसा तो बेटे ने मालिक को कुत्ते से कटवाया
Published on:
10 Sept 2018 03:01 pm
Also Read
View All