script

दिल्ली: नौकरी दिलाने के बहाने दो लड़कियों को GB रोड पर देहव्यापार के लिए बेचा, मालकिन गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 09, 2018 08:33:59 pm

Submitted by:

Anil Kumar

शनिवार को जीबी रोड के कोठे से दो लड़कियां भागकर पुलिस के पास पहुंची। इन लड़कियों को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। दोनों लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई तो पुलिस भी हैरान हो गई।

दिल्ली: नौकरी दिलाने के बहाने दो लड़कियों को GB रोड पर देहव्यापार के लिए बेचा, मालकिन गिरफ्तार

दिल्ली: नौकरी दिलाने के बहाने दो लड़कियों को GB रोड पर देहव्यापार के लिए बेचा, मालकिन गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का जीबी रोड़ वैश्यावृत्ति के लिए जाना जाता है। वहां पर अक्सर लड़कियों को बेचने और फिर उनसे देह व्यापार कराने के मामले सामने आते रहते हैं। शनिवार को जीबी रोड के कोठे से दो लड़कियां भागकर पुलिस के पास पहुंची। इन लड़कियों को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। दोनों लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई तो पुलिस भी हैरान हो गई। लड़कियों की शिकायत पर फौरन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोठे के मालकिन को गिऱफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे कोठे की मालकिन को पुलिस आने की भनक लगते ही फरार हो गई। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर दोनों लड़कियों ने पुलिस ने नारी निकेतन भेज दिया है, जहां पर वे दोनों रहेंगी।

दिल्ली: निजामुद्दी इलाके में भीड़ ने युवक की पीट-पीट कर की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर बंधा मिला तार

नौकरी दिलाने के बहाने लड़कियों को कोठों पर बेचा

आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल से बहला-फुसलाकर लाई गई थीं। दोनों से कहा गया था कि दिल्ली में अच्छी सैलरी पर नौकरी दिलाई जाएगीा। दोनों लड़कियों को दिल्ली लाकर चुपके से उन्हें जीबी रोड के कोठों में बेंच दिया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता था और मना करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। उनसे मारपीट की जाती थी। साथ ही खाना भी नहीं दिया जाता था और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। कोठे की मालकिन ने उनदोनों को सख्त हिदायत दे रखी थी कि ग्राहकों के सामने अपना मुंह बंद रखें। उन्हें अपने बारे में कुछ भी नहीं बताएंगी। सबसे दुखद तब होता था जब बीमार होने के बावजूद भी ग्राहकों के सामने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता था।

दिल्ली: बदमाशों ने पहले ऑटो ड्राइवर से की लूटपाट फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, गिरफ्तार

एक कोठे की मालकिन गिरफ्तार, दूसरी फरार

आपको बता दें कि शुक्रवार को दोनों लड़कियां मौका मिलते ही कोठे से फरार हो गई और भागकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची। दोनों ने वहां से महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। इस पर महिला आयोग ने तुरंत एक्शन लेते हुए कमला मार्केट थाना पुलिस को सूचित किया और कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने फौरन ही जीबी रोड स्थित कोठा संख्या 5211 की मालकिन रेशमा को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे कोठे की मालकिन सायरा पुलिस आने की भनक लगते ही फरार हो गई। फिलहाल पुलिस इसकी तलाश कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों लड़कियों को महिला शेल्टर होम शांति निकेतन में भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो