
दिल्ली: निजामुद्दी इलाके में भीड़ ने युवक की पीट-पीट कर की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर बंधा मिला तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन इलाके में भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद भीड़ ने उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी बात को लेकर युवक के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। इस पर भीड़ ने युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। हालांकि अब रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मृतक युवक कौन है और किस वजह से इसकी हत्या की गई। युवक की उम्र 35 से 40 के बीच है। बता दें कि पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली के जल विहार रेलवे ट्रैक पर कुछ लोग एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के बीच फेंक दिया गया है और सभी आरोपी फरार हैं।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक को देखकर दंग रह गई। आरोपियों ने युवक की पहले पीट-पीट कर हत्या की। उसके बाद नग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट पर बिजली के तार बांध दिए थे। युवक के सिर, छाती और हाथ पर गहरे जख्म के निशान थे। युवक के शरीर से काफी खून बह चुका था। दो पटरियों के बीच काफी खून फैला हुआ था। पुलिस को जिस अवस्था में युवक का शव मिला उससे पहली नजर में यह शक पैदा होता है कि अवैध संबंध को लेकर भीड़ और युवक के बीच झगड़ा हुआ होगा और इसी बीच उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई होगी। पुलिस इस मामले में आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Published on:
09 Sept 2018 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
