27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: SI को किराए पर दिया था मकान, जब मांगा पैसा तो बेटे ने मालिक को कुत्ते से कटवाया

42 वर्षीय शिव कुमार प्रजापति ने अपना मकान दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर को किराए पर दिया था। एसआई ने कमरा खाली कर दिया लेकिन किराए का पैसा नहीं दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 Sep 2018, 9:54 PM IST

दिल्ली: ASI को किराए पर दिया था मकान, जब मांगा पैसा तो बेटे ने मालिक को कुत्ते से कटवाया

दिल्ली: ASI को किराए पर दिया था मकान, जब मांगा पैसा तो बेटे ने मालिक को कुत्ते से कटवाया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति को अपना मकान किराए पर देना भारी पड़ गया। मकान मालिक ने आरोप लगया है कि किराएदार ने अपने कुत्ते से उसे कटवाया है। दरअसल यह मामला दिल्ली के मैदान गढ़ी का है। 42 वर्षीय शिव कुमार प्रजापति ने अपना मकान दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर को किराए पर दिया था। एसआई ने कमरा खाली कर दिया लेकिन किराए का पैसा नहीं दिया। शुक्रवार की रात मकान मालिक किराए का पैसा मांगने के लिए एसआई के पास पहुंचा तो उसके बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और फिर अपने पालतू कुत्ते से उसे कटवाया। मकान मालिक ने इस बात की सूचना पीसीआर को दी। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की आंख, पसलियों और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली: नौकरी दिलाने के बहाने दो लड़कियों को GB रोड पर देहव्यापार के लिए बेचा, मालकिन गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद बताया है कि शिवकुमार प्रजापति मैदान गढ़ी गांव में रहते हैं। प्रजापति ने अपना मकान दक्षिणी दिल्ली के एक थाने में तैनात एसआई को किराए पर दिया था। करीब एक साल पहले एसआई ने उसका मकान खाली कर दिया, लेकिन किराया नहीं दिया था। बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे प्रजापति एसआई के घर किराया मांगने के लिए पहुंचा। इस दौरान एसआई के बेटे विपिन डागर ने शिवकुमार प्रजापति को फोन किया और उसे मैदान गढ़ी के तालाब के पास बुलाया। कहा आपको वहीं पर पैसा मिलेगा। जब शिवकुमार वहां पहुंचा तो विपिन डागर अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद विपिन ने अपना पिटबुल कुत्ता शिव पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उसे कई जगह से काट लिया। हालांकि दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया है कि दोनों के बीच पैसों की लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।