नई दिल्ली

Delhi AC Blast: 9 लोगों में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत, वीडियो कॉल पर गूंजी आखिरी पुकार- ‘भैया बचा लो’

Vivek Vihar Fire News Delhi: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई। एसी ब्लास्ट के कारण लगी इस आग में फंसे युवक ने वीडियो कॉल पर भाई से बचाने की गुहार लगाई, लेकिन तब तक सब खत्म हो गया।

2 min read
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Delhi AC Blast : राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बी-ब्लॉक स्थित 8 फ्लैटों वाली एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी की सबसे मार्मिक कहानी जैन परिवार की है, जिसके पांच सदस्यों की हंसती-खेलती दुनिया पल भर में राख के ढेर में तब्दील हो गई।

आपको बता दें कि विवेक विहार के बी-ब्लॉक में तड़के करीब 3 बजे जब लोग गहरी नींद में थे, तभी संभवतः एसी (AC) ब्लास्ट होने के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस अग्निकांड में अरविंद जैन (62), उनकी पत्नी अनिता जैन, बेटे निशांक जैन (34), बहू आंचल और महज डेढ़ साल के पोते आरु की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में बड़ा हादसा, विवेक विहार में हुआ एसी ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत सहित कई घायल

वीडियो कॉल पर मांगी मदद

मिली जानकारी के अनसार, निशांक जैन, जो पेशे से सीएस (CS) थे, ने आग लगने के बाद अपने बड़े भाई दीपक जैन को वीडियो कॉल कर बचाने की गुहार लगाई थी। दीपक उस समय अपने बेटे का जन्मदिन मनाने मानेसर गए हुए थे। वीडियो कॉल पर निशांक लगातार चिल्लाते रहे, 'भैया बचा लो, हम फंस गए हैं,' लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। घटना के बाद मंजर इतना भयावह था कि मासूम आरु का शव अपनी मां की छाती से चिपका हुआ मिला।

डीएनए जांच से होगी पहचान

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि शवों को पहचान पाना नामुमकिन हो गया है। शरीर के अवशेषों की पहचान करने के लिए दीपक जैन के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विवेक विहार अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक करार दिया है. उन्होंने कहा कि हादसे में 9 नागरिकों की असामयिक मृत्यु की खबर से उनका मन बेहद व्यथित है और वह इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी साझा किया कि अस्पताल में भर्ती घायलों का समुचित उपचार किया जा रहा है और उन्होंने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही, उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह पीड़ित परिजनों को इस अपार दुख और असहनीय पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करें।

Also Read
View All