नई दिल्ली

दिल्ली: AIIMS के बाहर डॉक्टरों ने एनएमसी विधेयक का किया विरोध

AIIMS के बाहर डॉक्टरों ने NMC Bill का किया विरोध विधेयक की धारा 32 के प्रावधानों से नाखुश हैं डॉक्टर IMA के आह्वान पर हुआ विरोध प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2019, 3:03 PM IST
aiims

नई दिल्ली। दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) के बाहर डॉक्टरों ने सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( NMC bill ) विधेयक 2019 का जमकर विरोध किया। डॉक्टर एनएमसी विधेयक की धारा 32 के प्रावधानों से नाखुश हैं। उन्होंने इसे हटाने की मांग की है।

बता दें कि एनएमसी के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA ) के आह्वान पर किया गया है।

इस वजह से हो रहा है विरोध

दरअसल, एनएमसी विधेयक की धारा 32 के तहत नीम-हकीमी वैध हो जाएगी। IMA ने इसे लोगों की जान के साथ खिलवाड़ बताया है। IMA की माने तो इस धारा में किए गए प्रावधन लोगों की जान के लिए खतरनाक हैं। इस विधेयक को लेकर आईएमए की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है।

अपने बयान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा, विधेयक को लोकतंत्र,संघवाद और समान अवसर के संवैधानिक सिद्धांत का उल्लंघन करता है। उनका कहना है कि यह विधेयक रोगियों की सुरक्षा से समझौता करता है।

कब मिली विधेयक को मंजूरी

गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल ने 17 जुलाई को इस विधेयक को मंजूरी दी थी। इस बिल का मुख्य उद्देश्य भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की जगह लेना है। साथ ही चिकित्सकीय शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार करना है। यह विधेयक मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के स्थान पर एक चिकित्सा आयोग स्थापित करेगा।

Updated on:
29 Jul 2019, 3:03 PM IST
Published on: