नई दिल्ली

‘जज की बहन को सब पता था’, अमन के सुसाइड से पहले घर में हुआ था झगड़ा, पिता ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Judge Aman Sharma Suicide Case: दिल्ली में जज अमन शर्मा की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिजनों के अनुसार, सुसाइड से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अमन पत्नी की चुन्नी लेकर बाथरूम में चले गए। उनकी बहन को इन झगड़ों की जानकारी थी, लेकिन भाई की कसम के कारण वह खामोश रही। जानिए उस रात की पूरी सच्चाई।

2 min read
Judge Aman Sharma Suicide Case (Patrika Photo)

Delhi Judge Death Mystery:दिल्ली में एक चौंकाने वाले मामले में सुसाइड से पहले घर के भीतर हुए विवाद की परतें अब खुलने लगी हैं। परिवार के मुताबिक, अमन का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसकी जानकारी उसकी बहन को भी थी, लेकिन उसने अमन की कसम के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। घटना वाली रात बेडरूम से तेज आवाजें आ रही थीं, जिसके बाद अमन पत्नी की चुन्नी लेकर बाथरूम में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो घर में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि अमन शर्मा की मौत के मामले में उनके पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार शर्मा ने सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए इसे सीधे तौर पर हत्या करार दिया है और जज की पत्नी स्वाति को इसका जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पिता प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि वारदात वाली रात वह घर पर ही मौजूद थे। उस वक्त घर में अमन, उनकी पत्नी स्वाति, पत्नी की बहन और चाचा भी थे। प्रेम कुमार शर्मा के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच बेडरूम में काफी तेज आवाज में झगड़ा हो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान ही अमन अपनी पत्नी की चुन्नी लेकर बेडरूम से जुड़े बाथरूम में गए और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया।

ये भी पढ़ें

जज आत्महत्या मामला: पिता बोले- काश…मैंने उस दिन ‘हां’ न कहा होता, अब तो उम्रभर का पछतावा

बिना कुछ बताए बच्चों संग फरार हुई पत्नी

पिता ने बताया कि जब बाथरूम से काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो स्वाति अचानक अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकलीं। उन्होंने अपनी बहन और चाचा को मैसेज कर बाहर आने को कहा और कार में बैठकर वहां से फरार हो गईं। प्रेम कुमार शर्मा चिल्लाते रहे और अमन के बारे में पूछते रहे, लेकिन स्वाति ने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से चली गईं। इसके बाद जब शोर सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा, तो अमन शर्मा फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।

'न्याय की कुर्सी पर बैठने वाली इतनी क्रूर कैसे?'

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार शर्मा ने न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दुख व्यक्त किया कि न्याय की कुर्सी पर बैठने वाला अधिकारी ऐसा कदम कैसे उठा सकता है और उसी कुर्सी पर बैठने वाली उसकी पत्नी इतनी क्रूर कैसे हो सकती है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अमन की बहन को इन झगड़ों की जानकारी थी, लेकिन अमन ने उसे कसम देकर किसी को भी बताने से मना किया था। पिता का मानना है कि स्वाति को शायद अंदेशा था कि अमन ऐसा कदम उठा सकता है, क्योंकि विवादों के चलते वह अक्सर मरने की बात कहता था। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

जज सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी और IAS साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
Also Read
View All