नई दिल्ली

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखे से धर्म परिवर्तन: दिल्ली की महिला ने दानिश नाम के युवक पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, मामला दर्ज

Delhi Crime News: दिल्ली के अशोक विहार की रहने वाली एक 30 वर्षीय हिंदू महिला ने दानिश नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं और फिर ब्लैकमेल करके धोखे से उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
May 24, 2026
photo patrika

Forced Conversion: देश की राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक 30 वर्षीय हिंदू महिला ने दानिश नाम के एक युवक पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उन्हें हथियार बनाया और ब्लैकमेल करते हुए धोखे से उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Jhunjhunu: रात 2:30 बजे दरवाजा खटखटाकर लड़की को जगाया, बाहर निकलते ही बदमाश उठा ले गए, गैंगरेप कर सुनसान जगह छोड़ा

बचपन से ही पीछा कर रहा था आरोपी दानिश

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में इस पूरी आपबीती की शुरुआत अपने बचपन से बताई है। महिला के अनुसार, जब वह महज 13-14 वर्ष की थीं, तभी से आरोपी दानिश लगातार उनका पीछा कर रहा था और उन्हें परेशान करने की कोशिश में लगा रहता था। उस समय जब महिला के परिवार वालों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने दानिश को बुलाकर कड़ी डांट-फटकार लगाई। परिवार के विरोध और डर की वजह से आरोपी कुछ सालों के लिए पूरी तरह गायब हो गया।

दिल्ली में पढ़ाई के दौरान दोबारा बुना भ्रमजाल

कुछ सालों के अंतराल के बाद, जब पीड़िता अपनी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आईं, तो दानिश ने एक बार फिर उनके जीवन में दस्तक दी। आरोप है कि इस बार उसने महिला को सम्मोहित जैसा कर लिया और अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया। साल 2021 में वह महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां उसने शादी करने का पक्का वादा किया और महिला की मर्जी के खिलाफ उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं।

तस्वीरों के दम पर ब्लैकमेलिंग

इन तस्वीरों को लेने के बाद दानिश का असली चेहरा सामने आया। वह महिला को तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। साल 2021 में ही वह पीड़िता को कड़कड़डूमा कोर्ट लेकर गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां उनकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह कुछ सोच-समझ सकें। दानिश ने इसका फायदा उठाया और उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेजों पर उनके दस्तखत करवा लिए। बाद में पीड़िता को पता चला कि वे कागज वास्तव में निकाह और उनके धर्म परिवर्तन के थे, जिसके बारे में उन्हें अंधेरे में रखा गया था।

घर वापसी पर हुआ सच का अहसास

साल 2022 में जब महिला किसी तरह सुरक्षित अपने घर वापस लौटीं, तब धीरे-धीरे उनकी मानसिक स्थिति ठीक हुई और उन्हें अपने साथ हुए इस सुनियोजित धोखे का अहसास हुआ। जब उन्होंने इस पूरी बात का विरोध किया, तो आरोपी दानिश ने फिर से पुरानी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश करने लगा। आखिरकार, हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने कानून का सहारा लिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश व मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

नोएडा में कत्लेआम! शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका के पूरे परिवार को चाकू से गोदा, मां की मौत
Also Read
View All
‘महिलाएं दफ्तर में नहाने को मजबूर’, दिल्ली में पानी की किल्लत पर भड़के मनीष सिसोदिया, BJP सरकार को बताया नाकाम

नोएडा में कत्लेआम! शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका के पूरे परिवार को चाकू से गोदा, मां की मौत

Twisha Sharma Case: ‘अब सच आएगा सामने’, सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान से परिवार को उम्मीद, जांच में गड़बड़ियों की होगी पड़ताल

5 साल तक गाड़ी बेचने या ट्रांसफर करने पर लगेगी रोक, दिल्ली में EV खरीदारों के लिए बड़ा झटका, जानिए नई पॉलिसी का पूरा ड्राफ्ट

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, देश छोड़कर भागे गैंगस्टरों की बनाई लिस्ट, पासपोर्ट रद्द करने की रखी मांग