नई दिल्ली

गर्लफ्रेंड के भाई ने रिश्ता खत्म करने को कहा, किशोर ने किया इनकार; बातचीत के बहाने बुलाकर चाकू से हमला, दिल्ली बदरपुर हत्याकांड में 3 आरोपी हिरासत में

Delhi Badarpur Murder Case: दिल्ली के बदरपुर में प्रेम संबंध से जुड़े विवाद में 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
2 min read
Delhi Badarpur Murder Case
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Teen Murder: दिल्ली के बदरपुर इलाके में रविवार रात प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब इस हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किशोर को उसकी गर्लफ्रेंड के भाई ने बातचीत के बहाने बुलाया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और किशोर के सीने और पेट पर चाकू से कई वार कर दिए गए।

रात 8 बजे पुलिस को मिली चाकूबाजी की खबर

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे बदरपुर थाने में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। बताया गया कि 40 फुट रोड की गली नंबर-4 में पांडे मेडिकल स्टोर के पास एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ करने और जांच में पता चला कि मृतक 17 साल का किशोर था और मोलड़बंद एक्सटेंशन इलाके में रहता था।

गर्लफ्रेंड के भाई ने बात करने के बहाने बुलाया

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लड़की के भाई को बहन की किशोर के साथ दोस्ती पसंद नही थी। लड़की के भाई ने किशोर को बहुत बार रिश्ता खत्म करने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। रविवार रात को आरोप है कि लड़की के भाई ने किशोर को बातचीत के बहाने बुलाया था। किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा था लेकिन वहां पर दूसरे पक्ष के पहले से कई लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी हुई और वह कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला हिंसक हो गया और मारपीट शुरू हो गई। सी दौरान आरोपियों ने किशोर के सीने और पेट पर चाकू से कई वार कर दिए और किशोर वहीं पर घायल होकर गिर गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

खून से लथपथ किशोर को आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। उसकी हालत बहुत गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, सीने और पेट में गंभीर चोटें लगने के कारण डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए। उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई तेज कर दी और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने में जुट गई। अभी पुलिस ने जांच में कार्रवाई तेज करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Updated on:
13 Jul 2026 10:39 am
Published on:
13 Jul 2026 10:25 am
Also Read
View All