11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में सड़क किनारे खून से लथपथ मिली महिला, डिलीवरी बॉय ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

Kalyan Vas Murder Case: पूर्वी दिल्ली के कल्याणवास में सड़क किनारे खून से लथपथ मिली महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर CCTV फुटेज खंगाल रही है।
2 min read
Google source verification
Kalyan Vas Murder Case

प्रतीकात्मक तस्वीर

Woman Murder Case: पूर्वी दिल्ली के कल्याणवास इलाके में सोमवार तड़के एक महिला खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे मिली। जानकारी के अनुसार महिला को इस गंभीर स्थिति में एक डिलीवरी बॉय ने देखा। डिलीवरी बॉय ने तुरंत महिला को लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या की कोशिश के बाद महिला को सड़क किनारे फेंके जाने का शक है। दिल्ली पुलिस महिला की पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

काम पर निकले डिलीवरी बॉय की पड़ी नजर

सोमवार तड़के लगभग 3:30 बजे नीरज नाम का डिलीवरी बॉय अपने काम पर जा रहा था। एलबीएस अस्पताल के पास पहुंचते ही उसकी नजर सड़क किनारे पड़ी एक महिला पर गई। महिला खून से लथपथ थी और दर्द से कराह रही थी। नीरज तुरंत उसके पास पहुंचा और उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन महिला कुछ भी बताने की हालत में नहीं थी। उसकी गंभीर हालत देखकर नीरज ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने का फैसला लिया।

इलाज के दौरान मौत

नीरज ने बिना देर किए सड़क पर एक ऑटो रुकवाया और घायल महिला को लेकर एलबीएस अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन महिला को गंभीर चोटें लगी थीं। काफी कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नीरज के अनुसार, मौके पर पहले से मौजूद कुछ बाइक सवार युवकों ने बताया कि उन्होंने एक बाइक सवार को महिला को सड़क किनारे फेंकते देखा था। महिला दर्द की वजह से कराह रही थी और युवक उसके लिए पानी लेने गए थे। चश्मदीदों के इस बयान से पुलिस को इस मामले में एक दिशा मिली है।

CCTV में बाइक सवार की तलाश

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि महिला को वहां कौन लेकर आया और उसके साथ क्या हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को हत्या के एंगल से देख रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।