10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka Cabinet Expansion: राहुल गांधी के सामने पेश होंगे सीएम शिवकुमार! कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में हलचल बढ़ी

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने और मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली पहुंचने के बाद अगले दो-तीन दिनों में पार्टी नेतृत्व बड़ा फैसला ले सकती है।
2 min read
Google source verification
DK Shivakumar Karnataka Cabinet Expansion

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट (Photo: IANS/File)

DK Shivakumar Cabinet: कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे से भारत लौटने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचने के बाद अब कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। राज्य में अभी मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं, जबकि कर्नाटक में मंत्रियों की तय संख्या 34 है।

CM शिवकुमार बोले- मेरी तरफ से कोई देरी नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद हम इस मुद्दे पर उनसे चर्चा करेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा।" इस बीच कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के भी केरल से दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले सीएम डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस आलाकमान से समय मिलने के बाद वह दिल्ली जाएंगे। शिवकुमार ने कहा कि विधानसभा का सत्र बुलाना उनकी प्राथमिकता है और पार्टी नेतृत्व से तारीख मिलने के बाद वह राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनकी तरफ से कोई देरी नहीं की जा रही है।

कांग्रेस आलाकमान करेगा अंतिम मंथन

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डॉ. जी परमेश्वर और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद को भी दिल्ली बुलाया जा सकता है। इन नेताओं से चर्चा के बाद कांग्रेस नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम फैसला लेगा।

उधर, दिल्ली में डेरा डाले कुछ कांग्रेस विधायकों का कहना है कि राहुल गांधी के गुरुवार को देहरादून जाने की संभावना है, जहां उनकी मां सोनिया गांधी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। ऐसे में कैबिनेट विस्तार पर फैसला गुरुवार से पहले लिया जा सकता है।

मंत्री बनने की दौड़ में कई विधायक

कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच 20 रिक्त मंत्री पद के दावेदार विधायक भी सक्रिय हो गए हैं। खासकर वरिष्ठ विधायकों की ओर से मंत्री पद पाने के लिए जोर-शोर से लामबंदी चल रही है। रामदुर्ग के विधायक अशोक पटन, श्रींगेरी के विधायक टीडी राजे गौड़ा और अर्सिकेरे के विधायक केएम शिवलिंगे गौड़ा ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इन नेताओं ने मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद जताई है।

अगस्त से पहले पूरा होगा विस्तार

जल संसाधन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जल्द दिल्ली जा सकते हैं। रेड्डी ने कहा कि 6 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होना है और उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट विस्तार का आषाढ़ महीने से कोई संबंध नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग