नई दिल्ली

रिश्ते हुए शर्मसार; नशे में बेटे ने अपनी ही 70 साल की मां को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Delhi Burari Crime: दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने नशे की हालत में अपनी ही बुजुर्ग मां के साथ गलत हरकत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Burari Crime: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक बहुत ही दर्दनाक और रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। इस घटना ने मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 36 साल के युवक ने नशे की हालत में अपनी ही 70 साल की बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म किया। इसकी उम्मीद एक मां अपने बेटे से कभी नहीं कर सकती। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। मामले की जानकारी दिल्ली के बुराड़ी थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

एक गिलास पानी से शुरू हुई साजिश; 27 साल के वेटर ने 70 साल की महिला से की दरिंदगी , CCTV फुटेज आई सामने

नशे की लत ने बनाया हैवान

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने बेटे और पोती के साथ रहती थी और घर चलाने के लिए लोगों के घरों में काम करती थी। उनका बेटा काफी समय से नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था। वह रोज घर में झगड़ा करता और मारपीट भी करता था। इस वजह से घर का माहौल बहुत खराब हो गया था। नशे की वजह से वह इतना बदल गया था कि उसे सही-गलत का भी फर्क नहीं रहा और उसने रिश्तों की सारी हदें पार कर दीं।

घटना को ऐसे दिया अंजाम

घटना से एक दिन पहले आरोपी ने नशे में अपनी 16 साल की बेटी को किसी बात पर थप्पड़ मार दिया था। उसके रोज-रोज के झगड़ों और नशे से परेशान होकर बेटी नाराज हो गई और अपनी बुआ के घर चली गई। इसके बाद घर में सिर्फ बुजुर्ग मां और आरोपी बेटा ही रह गए। शनिवार रात जब वह घर पर आया। तब भी वह नशे में धुत था। बुजुर्ग मां ने उसे सिर्फ खाना खाने के लिए बोला था, लेकिन सिर्फ इसी बात पर वह गुस्से में आ गया और उसने पहले अपनी मां के हाथ पैर बांध दिए और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया। वह बुजुर्ग महिला उनके साथ ऐसा नहीं करने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने अपनी मां की एक नहीं सुनी।

पुलिस को दिया बयान

पूरी रात दर्द और डर सहने के बाद रविवार सुबह लगभग 4 बजे जब आरोपी गहरी नींद में था, तब बुजुर्ग महिला ने हिम्मत जुटाई। किसी तरह अपने आपको खोलकर उन्होंने तुरंत अपनी पोती को फोन कर सब कुछ बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही बुराड़ी थाना पुलिस ने बिना देर किए केस दर्ज किया। पीड़िता और उसकी पोती का मेडिकल कराया गया और आरोपी बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके।

ये भी पढ़ें

एक रात पहले पत्नी से नौकरी छोड़ने के लिए हुआ झगड़ा, अगले ही दिन कमरे में मैनेजर का मिला शव, जानें क्या है पूरी कहानी?
Also Read
View All