नई दिल्ली

दिल्ली की वो तीन सीटें, जहां दांव पर लगी BJP-AAP की प्रतिष्ठा, CM रेखा गुप्ता बचा पाएंगी अपना किला?

Delhi Bypoll: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी पारा हाई हो गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शालीमार बाग में बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। यहां सुबह सीएम रेखा गुप्ता तो शाम को पूर्व सीएम आतिशी ने रोड शो निकालकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।
2 min read
delhi bypoll shalimar bagh Chandni Chowk Greater Kailash last day bjp aap campaign
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव 2025

Delhi Bypoll: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी पारा हाई हो गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए पूरी ताकत झाेंक दी। अब रविवार को मतदान होना है। इस बीच दिल्ली की तीन सीटें सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इन सीटों पर जहां सीएम रेखा गुप्ता समेत भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए शुक्रवार शाम को प्रचार का शोर भी बंद हो गया।

सबसे ज्यादा शालीमार बाग में चुनावी हलचल

शुक्रवार को उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन सबसे ज्यादा राजनीतिक हलचल सीएम रेखा गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में दिखी, जहां सुबह सीएम रेखा गुप्ता ने रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया, जबकि शाम को दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवा की जगह नीले-पीले रंगों में नजर आया। यह इलाका दोनों पार्टियों के लिए जंग के मैदान में तब्दील हो गया है। हालांकि अब सबकी नजरें रविवार को मतदान और मतगणना पर टिकी हैं। इसके बाद पता चलेगा कि इस क्षेत्र में किसका पलड़ा भारी है।

रेखा गुप्ता और अनीता जैन का रोड शो

शुक्रवार की सुबह शालीमार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी उम्मीदवार अनीता जैन के समर्थन में प्रचार के लिए रोड शो किया। उस समय पूरे इलाके के लोगों में भरपूर जोश और उत्साह दिखा। लाउडस्पीकर पर भारतीय जनता पार्टी के कैंपेन सॉन्ग बजाए जा रहे थे। जबकि कार्यकर्ताओं ने मोदी के कटआउट्स के साथ बीजेपी के झंडे लहराते हुए शो के लिए माहौल बनाए रखा। इस दौरान एसयूवी, बाइक और ई-रिक्शा की बड़ी संख्या इस रोड शो को और आकर्षित बना रही थी। पूरा इलाका तालियों, नारों और गानों से गूंज रहा था। इसके बाद शाम को उसी क्षेत्र में पूर्व सीएम आतिशी ने आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बबीता राना के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र नीले-पीले कलर में रंगा नजर आया।

इन तीन सीटों तक कांटे का मुकाबला

दिल्ली में एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें मुंडका, शालीमार बाग, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका, दिचाऊ कलां, नारायणा, संगम विहार, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल है। शालीमार बाग से सीएम रेखा गुप्ता खुद विधायक हैं, जबकि ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय भाजपा विधायक हैं। इसके अलावा चांदनी चौक में आम आदमी पार्टी से पुनर्दीप सिंह सावनी विधायक हैं। ऐसे में दो सीटों पर जहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं चांदनी चौक में आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।

Also Read
View All
‘पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, अफवाह फैलाना बंद करे BJP-कांग्रेस’, मोहाली में बोले AAP नेता मनीष सिसोदिया

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

‘देश जवाब मांग रहा है’, छात्रों पर ‘घातक बल’ के इस्तेमाल को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगा जवाब

NEET UG Paper Leak: छात्रों का आक्रोश, घिरती सरकार और बड़ा सियासी दांव: क्या धर्मेंद्र प्रधान की विदाई के पीछे है BJP की मास्टरस्ट्रैटेजी?

पेपर लीक पर संसद का गतिरोध खत्म, सरकार मानसून सत्र में आगे बढ़ा सकती है परिसीमन बिल का मुद्दा