नई दिल्ली

LPG Supply Delhi: दिल्ली में गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता को दिया भरोसा

LPG Supply Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया है कि राजधानी में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुकिंग से ज्यादा डिलीवरी की जा रही है और लोग घबराकर सिलेंडर का स्टॉक न करें।
2 min read
Apr 13, 2026
delhi cm rekha gupta on lpg supply stability no shortage rumors
फोटो-ANI

Delhi Cooking Gas News: सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और पर्याप्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को साफ किया कि दिल्ली में रसोई गैस LPG की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण में है। उन्होंने राजधानीवासियों को भरोसा दिलाया कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सीएम ने लोगों से अपील की कि वे बाजार में चल रही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक न हों।

'LPG का स्टॉक पर्याप्त है'

बुकिंग से ज्यादा हो रही है डिलीवरी आंकड़ों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि रविवार को दिल्ली में कुल 1,11,766 गैस सिलेंडर बुक किए गए थे, जबकि तेल कंपनियों ने इसके मुकाबले 1,30,094 सिलेंडरों की डिलीवरी की। इससे यह साफ है कि कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक है और वे पेंडिंग ऑर्डर को भी बहुत तेजी से पूरा कर रही हैं।

'जल्द से जल्द होगी सिलेंडर की डिलीवरी'

अब कम समय में घर पहुंचेगा सिलेंडर मुख्यमंत्री ने राहत की खबर देते हुए बताया कि अब लोगों को गैस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिलेंडर डिलीवरी का औसत समय 4.24 दिन से घटकर 3.87 दिन हो गया है। यानी अब उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले काफी जल्दी सिलेंडर मिल रहा है।

'स्टॉक जमा करने की जरूरत नहीं है'

कमर्शियल सिलेंडर का कोटा भी मांग से अधिक होटल और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल ग्राहकों के लिए भी सप्लाई की कोई चिंता नहीं है। सीएम ने बताया कि दिल्ली को रोजाना 6,480 कमर्शियल सिलेंडर का कोटा मिलता है, जबकि दिल्ली में पिछले हफ्ते की औसत खपत केवल 4,268 सिलेंडर ही रही है। इसलिए कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी स्टॉक जमा करने की जरूरत नहीं है।

परेशानी आने पर इन नंबरों पर बात करें

दिक्कत होने पर इन नंबरों पर करें फोन अगर किसी उपभोक्ता को सिलेंडर मिलने में परेशानी आ रही है, तो वे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23379836 या 8383824659 जारी किए गए हैं, जो सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक सक्रिय रहते हैं।

बिजली वाले चूल्हे या इंडक्शन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दो- CM

PNG और इलेक्ट्रिक कुकिंग अपनाने की सलाह मुख्यमंत्री ने भविष्य के लिए सुझाव दिया कि लोग धीरे-धीरे पाइप वाली गैस PNG का रुख करें, क्योंकि इसकी सप्लाई ज्यादा सुरक्षित और निरंतर रहती है। साथ ही, उन्होंने बिजली वाले चूल्हे या इंडक्शन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देने की बात कही ताकि भविष्य में किसी भी तरह की ऊर्जा बाधा से बचा जा सके।

Updated on:
13 Apr 2026 05:33 pm
Published on:
13 Apr 2026 05:33 pm