नई दिल्ली

खुद पर हमले को लेकर दहाड़ीं सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं-मुख्यमंत्री डरेगी न हार मानेगी, जब तक…

Delhi CM Rekha Gupta: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक अरविंदर सिंह लवली को यमुना पार विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लवली का राजनीतिक जीवन विकास के लिए समर्पित रहा है

2 min read
‌दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता। (Photo : Video Grab)

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में उन पर हुए हमले के बाद पहली बार शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से शिरकत की। वह राजधानी के गांधी नगर थोक बाजार में आयोजित ‘ओपन मार्केट गारमेंट शो – वस्त्रिका’ के उद्घाटन समारोह में पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ लोगों को संबोधित किया, बल्कि दिल्ली के अधिकारों और विकास को लेकर अपना संकल्प भी दोहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता को जो अधिकार अब तक नहीं मिले हैं, उन्हें दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने जनता को आश्वासन देते हुए कहा “आपकी मुख्यमंत्री दीदी न तो डरेंगी, न थकेंगी और न ही हार मानेंगी। जब तक दिल्ली को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, मैं आपके साथ लगातार लड़ती रहूंगी। जनता के लिए निरंतर संघर्ष करना ही मेरा प्रण है।”

ये भी पढ़ें

CM Rekha Gupta Slap Case: दिल्ली में कुत्तों पर आए फैसले से नाराज था राजेश, भीड़ में जड़ा तमाचा

अरविंदर सिंह लवली को मिली अहम जिम्मेदारी

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक अरविंदर सिंह लवली को यमुना पार विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लवली का राजनीतिक जीवन विकास के लिए समर्पित रहा है और उन्होंने बिना किसी छिपे एजेंडे के सिर्फ जनता की सेवा के उद्देश्य से भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने उन्हें ‘गांधी नगर का मुख्यमंत्री’ तक करार देते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली के विकास में उनकी अहम भूमिका रहेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने अरविंदर सिंह लवली और क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को निर्देश दिए कि वे पूर्वी दिल्ली के लिए विकास कार्यों का बजट प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह इस बजट को तुरंत स्वीकृति देंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “आप बस बजट अनुमानों के साथ एक फाइल तैयार कर लीजिए, मैं आज ही उसे मंजूरी दे दूंगी।”

यमुना पार से शुरू होगी बस रूट मैपिंग

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार ने डीटीसी बसों की रूट मैपिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल की शुरुआत सबसे पहले यमुना पार इलाकों से होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में हर क्षेत्र में पर्याप्त बसें उपलब्ध होंगी और मार्गों को सुव्यवस्थित किया जाएगा।

कार्यक्रम में हंगामा

कार्यक्रम के दौरान अचानक एक अप्रत्याशित घटना भी हुई। प्रवीण शर्मा नामक व्यक्ति मंच के करीब पहुंच गया और अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में लिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका उद्देश्य मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना था। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक जनसुनवाई के दौरान हमला हो चुका है। उस घटना में आरोपी ने बताया था कि वह डॉग लवर है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट करने के आदेश से नाराज होकर विरोध करना चाहता था।

ये भी पढ़ें

थप्पड़कांड के बाद फिर सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में चूक! मंच के नजदीक पहुंचा बुजुर्ग और जोर से चीखा

Also Read
View All

अगली खबर