नई दिल्ली

दिल्ली में बंद घर से महिला का शव बरामद, बैट और चाकू से हत्या का आरोप

Delhi crime news: दिल्ली के एक इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पुलिस को एक महिला की लाश उसी के बंद घर से मिली है। जांच में पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।
2 min read
• •
Jun 18, 2026
crime news woman found dead

Delhi Murder News: देश की राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स इलाके में रहने वाली एक महिला की हत्या से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। जहां पुलिस को महिला के घर के अंदर से ही उसी की लाश मिली है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मौके से एक बैट और चाकू बरामद हुआ है। शुरुआती जांच-पड़ताल से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या घटनास्थल से मिले हथियारों से ही की गई जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

गुरुवार दोपहर हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के अमर कॉलोनी की इस वारदात की जानकारी पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे मिली। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घर के अंदर पड़े शव को बरामद किया। इसके साथ ही शव के पास से एक बैट और चाकू भी मिला है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

10 साल से डॉक्टर के पास काम कर रही थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान मीना के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। मीना पिछले लगभग 10 सालों से डॉक्टर मनीष गुप्ता के क्लीनिक और घर से जुड़े कामकाज में मदद करती थी। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि इतने सालों से काम करने वाली महिला की मौत इस तरह कैसे हो गई।

आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता पुलिस हिरासत में

पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण और हमले के तरीके की साफ जानकारी सामने आ सकेगी। मामले में आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों डॉक्टर से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। जांच-पड़ताल करके पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती पूछताछ में डॉक्टर ने दावा किया है कि मेड की वजह से घर में शांति नहीं थी। हालांकि पुलिस इस बयान की जांच कर रही है।

कई पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद, घरेलू तनाव या कोई अन्य कारण था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट से पता चलेगा कि महिला की मौत किस चोट की वजह से हुई और हमले के दौरान कितने वार किए गए।

Updated on:
18 Jun 2026 02:07 pm
Published on:
18 Jun 2026 01:11 pm
Also Read
View All
प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- यह वोट चोरी का अहंकार, सरकार को सहमति नहीं अंधभक्ति चाहिए

थप्पड़ विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, कहा- कमीशन नहीं मिला तो रात में बनी सड़क उखाड़कर वीडियो बनाए

‘मंत्री को करो गिरफ्तार’, दिल्ली में प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने पर सियासत गर्म, AAP ने दी चेतावनी

दिल्ली में बीजेपी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में पीड़ित युवक का आया बयान, जानें क्या कहा?

Parvesh Verma Slapping Row : प्रवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने के आरोप के बाद सौरभ भारद्वाज का हमला, बोले- दुनिया ने देखी उनकी कायरता