नई दिल्ली

दिल्ली: चलती कैब में ड्राइवर ने की लड़की से मारपीट और रेप करने की कोशिश, FIR दर्ज

लड़की ने आरोप लगाया है कि रास्ते में कैब ड्राइवर ने उससे मारपीट की और फिर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लेकिन जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे मारा गया।
2 min read
Jul 21, 2018
दिल्ली में चलती कैब में लड़की के साथ किया गया मारपीट और रेप की कोशिश
दिल्ली: चलती कैब में ड्राइवर ने की लड़की से मारपीट और रेप करने की कोशिश, FIR दर्ज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से यह साबित हो गया है कि लड़कियां सुरक्षित नहीं है। दरअसल ताजा मामले ने एक बार से सबके हिलाकर रख दिया है। यदि पीड़ित लड़की की मानें तो एक कैब ड्राइवर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की और फिर उनकी इज्जत लूटने का प्रयास किया। दरअसल गुरुवार की देर रात दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक लाजपत नगर के पास पीड़ित लड़की ने हुडको प्लेस जाने के लिए कैब ली थी। लड़की ने आरोप लगाया है कि रास्ते में कैब ड्राइवर ने उससे मारपीट की और फिर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लेकिन जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे मारा गया। दिल्ली की सड़कों पर इस तरह से करीब 45 मिनट तक कैब दौड़ती रही लेकिन किसी भी जगह पर चैकिंग के लिए उसे नहीं रोका गया। लड़की के सिर पर और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। अब इस घटना के बाद से एक बार फिर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।

एफआईआर दर्ज

आपको बता दें कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि पीड़ित लड़की फिलहाल डिप्रेशन में है और पुलिस को ठीक से बयान देने की स्थिति में नहीं है। अभी तक घटना की पूरी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि आखिरकार लड़की के साथ उस रात क्या हुआ था। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक रुप से ठीक नहीं हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कैब ड्राइवर ने देर रात लड़की को लिफ्ट दी हो और फिर बाद में जबरदस्ती करने की कोशिश की हो। हालांकि अभी तक पुलिस ने लड़की के घर का पता नहीं लगा पाई है और न हीं सामने से कोई इस बारे में कोई जानकारी दे रहा है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन अब यह जांच का विषय है। जह तक लड़की के घरवालों का पता नहीं चल जाता है या फिर पीड़ित खुद डिप्रेशन से बाहर नहीं आ जाती तबतक कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।

Published on:
21 Jul 2018 01:47 pm
Also Read
View All
‘यह मेरा शरीर है, मुझे अपना डॉक्टर चुनने का हक क्यों नहीं?’ सोनम वांगचुक मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद भड़के वकील

दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इमरजेंसी वार्ड में मरीज पर गिरा छत का पंखा, कुछ ही घंटे बाद हुई मौत

Abhijeet Dipke News : दिल्ली में कहां ठहरे हैं अभिजीत दीपके ? उनके ही दोस्त ने किया खुलासा, गार्ड बोला- सादे कपड़े में आती है पुलिस

सोनम वांगचुक को सरकारी अस्पताल से शिफ्ट करने की तत्काल मांग हाईकोर्ट ने ठुकराई, मांगी स्टेटस रिपोर्ट

CJP Abhijeet Dipke: सोनम वांगचुक को हटाकर बड़ी गलती की’ CJP की चेतावनी, जंतर-मंतर से दिल्ली तक आंदोलन की बात