26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: मामूली विवाद पर त्रिलोकपुरी में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, सात गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो समुदाय के बीच विवाद को लेकर फिर से तनाव फैल गया है। दोनों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को मामला शांत कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 21 Jul 2018, 1:10 PM IST

त्रिलोकपुरी में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी

दिल्ली: मामूली विवाद पर त्रिलोकपुरी में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, सात गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके त्रिलोकपुरी में दो समुदाय के बीच विवाद को लेकर फिर से तनाव फैल गया है। मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग गुरुवार देर रात आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को मामला शांत कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ-साथ आंसू गैस के गोले भी दागे, जिसके बाद लोग तितर-बितर हुए। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। बता दें कि इलाके में शांति व्यवस्था को भंग कर दंगा फैलाने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली: ट्रैफिक की समस्या पर SC ने जताई नराजगी, दिल्ली पुलिस आयुक्त कोर्ट में पेश होने के दिए निर्देश

दंगा फैलाने के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार

आपको बता दें कि पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दंगा फैलाने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कमल, ताहिर, सुहैल, ललित, आशू, आसिफ और गांधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांधी नामक युवक इस इलाके का घोषित बदमाश है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे त्रिलोकपुरी के 20 ब्लॉक में दो समुदायों के बीच मामूली विवाद को लेकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि 20 ब्लॉक स्थित पार्क के पास एक युवक अपनी ऑटो खड़ा कर रहा था कि तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद मामला बढ़ गया और देखते ही देखते दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई।

दिल्ली: 'आप' सरकार के दावों के बावजूद सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल रहा है एडमिशन

कैसे बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि त्रिलोकपुरी के 20 ब्लॉक के पास पार्क में एक युवक अपनी ऑटो खड़ा कर रहा था कि तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। बताया जा रहा है कि शोएब नामक एक युवक के तीन-चार अन्य युवकों ने घेर लिया और पिटाई कर दी। देखते ही देखते कई लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और फिर यह मामूली झगड़ा दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी में बदल गया। इस घटना में दस से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस फौरन घटना स्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। इसके लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। साथ ही लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने इस घटना के बाद सात लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।