26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: प्रेमिका को लूटने घर पहुंचा, विरोध करने पर चाकुओं से गोदा

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर लूटता था। आरोपी ने डीयू में पढ़ने वाली लड़की के साथ भी ऐसा किया और उसी का घर लूटने पहुंच गया। लड़की ने मना किया तो उसने उस पर चाकुयों से 20-25 बार हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 20 Jul 2018, 5:38 PM IST

delhi murder

दिल्ली: प्रेमीका को लूटने घर पहुंचा, विरोध करने पर चाकुओं से गोदा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लड़कियों के लूटने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह शख्स पहले लड़कियों से दोस्ती करता था फिर उनसे प्यार का नाटक करता और अपने जाल में फंसा कर लूट और ठगी की घटना को अंजाम देता था। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक स्टूडेंट को ऐसे ही फंसाया और फिर उसी का घर लूटने लगा। विरोध करने पर उसने लड़की पर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर डाले।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: सरोजिनी नगर मार्केट से शॉपिंग करना आसान, जुलाई के अंत तक खुल जाएगा मेट्रो स्टेशन

लड़की को लूटने लगा प्रेमी

बता दें कि यह घटना वेस्ट दिल्ली के मोती नगर की है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले तो डीयू में पढ़ने वाली लड़की से दोस्ती की और उससे नजदीकियां बढ़ाईं। उसने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और एक दिन उसी का घर लूटने जा पहुंचा। लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके ऊपर चाकुओं से 20-25 बार हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें-विजेंद्र गुप्ता का आरोप: मुख्य सचिव का चरित्र हनन कर रही है आप

चाकुओं के वार से लड़की के लंग्स तक फट गए

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लड़की को एम्स में भर्ती कराया। बता दें कि आरोपी ने चाकुओं से इतने वार किए कि डाक्टरों को उसे बचाने के लिए दो-तीन ऑपरेशन करने पड़े। चाकूओं का घाव इतना गहरा है कि लड़की के लंग्स तक फट गए है। डॉक्टरों के अनुसार लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।

10 और लड़कियों से थी दोस्ती

आपको बता दें कि आरोपी ने इसी तरह 10 और लड़कियों से दोस्ती कर रखी थी और कईयों को ठग भी चुका था। पुलिस के मुताबिक आरोपी उन्हीं लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था, जिनकी माली हालत अच्छी होती थी।

यह भी पढ़ें-झमाझम बारिश से खिले दिल्लीवासियों के चेहरे, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

वहीं, जब दिल्ली पुलिस ने आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री चेक की तो पता चला की वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फूटेज खंगाले। सीसीटीवी में देखा गया कि आरोपी एक जगह खड़े होकर खून से सने कपड़े बदल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करा दिया, ताकि वह भाग न सके। आखिर में कड़ी मशक्कत के बात पुलिस ने उसे धर दबोचा और जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग