नई दिल्ली

दिल्ली: द्वारका गोल्फ कोर्स में 3 बच्चों के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

Delhi News: दिल्ली के द्वारका स्थित गोल्फ कोर्स में तीन बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

less than 1 minute read
दिल्ली के द्वारका में 3 बच्चों के शव मिलने से सनसनी (Photo: IANS/File)

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स परिसर में तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मृतकों की सटीक संख्या और उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बरामद शव तीन बच्चों के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Monsoon Update: समय से पहले आ सकता है मॉनसून, जानें महाराष्ट्र में कब होगी एंट्री

डूबने से मौत की आशंका, जांच जारी

पुलिस की शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चे गोल्फ कोर्स की चारदीवारी कूदकर अंदर दाखिल हुए होंगे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, परिसर के भीतर जलभराव वाले क्षेत्र या गड्ढे में डूबने से बच्चों की मौत हुई हो सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्चे वहां तक कैसे पहुंचे और क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी।

इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया के सामने आकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। बच्चों की उम्र, उनके निवास स्थान और मौत के सही कारणों का पता लगाया जाना अभी बाकी है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा कि यह केवल एक हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण है।

यह खबर अपडेट हो रही है।

ये भी पढ़ें

Delhi liquor scam: रिकॉर्ड की कमी और अधूरे जवाब, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल समेत AAP नेताओं को दिया एक और मौका
Updated on:
30 Apr 2026 09:48 am
Published on:
30 Apr 2026 09:45 am
Also Read
View All